ईद मिलादुन्नबी के मौके पर हजरते आयशा जामियातुल बनात शफीछपरा में हुआ जलसा का आयोजन

ईद मिलादुन्नबी के मौके पर हजरते आयशा जामियातुल बनात शफीछपरा में हुआ जलसा का आयोजन

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया, सीवान(बिहार):

सीवान जिला के बड़हरिया प्रखंड शफीछपरा स्थित हजरते आयशा जामियातुल बनात के तत्वावधान में मोहम्मद साहब के यौमे पैदाइश पर ईद मिलादुन्नबी को लेकर अजीमोशान जश्ने आमदे मुस्तफा जलसे का प्रोग्राम का आयोजन किया गया। छात्राओं और शिक्षिकाओं के इस कार्यक्रम की अध्यक्षता साईमा शाहनवाज ने की। जबकि इसका बखूबी संचालन सरवरी खातून ने किया।

जलसा की शुरुआत छात्रा रुसदा फातिमा ने कुरआन- ए- पाक की तिलावत से की।इस मौके पर सानिया शाहनवाज़ अमजदी ने हुजूर की सिरत व सूरत पर तकरीर करते हुए कहा कि हम सभी को हुजूर के बताए रास्ते पर चलना है।इसी में कामयाबी और कामरानी है। इन्हीं के सदके चांद को चांदनी मिली सूरज को रौशनी मिली मगरिब से लेकर मशरिक तक खुशिंया ही मिलीं।आपके पैदा होने के बाद ही इंसानियत में इंतकाल बरपा हुआ।

जानी दुश्मनों को आपने भाई भाई बनाया और पुरी दुनिया को प्यार व मोहब्बत का पाठ पढ़ाया। मां बाप के हुकूक बीबी बच्चों व पड़ोसियों के हुकूक कायम किया। इंसान तो इंसान जानवरों तक को उनका हक देने की तालिम दी।इसीलिए इस्लाम में इंसानों को खिलाने और पिलाने फर और उनके जरूरत के समय काम आने पर बहुत जोर दिया गया है।वक्ता जीन्नत फातिमा ने कहा कि नबी ए करीम ने जाति और धर्म को नज़र अंदाज़ करते हुए हर जरूरतमंद इंसानों की जरूरत पूरी करने में कोई कसर नहीं छोड़ी।बेगैर जाति-धर्म पूछे,इंसानियत की खिदमत ही इस्लाम की खूबसूरती है।इसलिए मोहम्मद साहब के बारे में कहा गया कि आप किसी कौम के लिए नहीं बल्कि पूरी दुनिया के लिए रहमत बनाकर भेजे गए हैं।

रेहाना शाहीन ने कहा कि हमें इस से दर्स हासिल करना चाहिए और मोहम्मद साहब के किरदार को अपना कर इनके बताए रास्ते पर चलना चाहिए। उसके बाद सलातो सलाम पढ़ा गया। फातिहा खानी हुई व शिरनी बांटी गई। इस मौके पर मोहम्मद साहब पर बेहतरीन खिताब करने वाली छात्रा संजीदा फातिमा,अक्सा नूरी, साबिया खातून, शाईस्ता फातिमा,फलक फातिमा, सफीना खादिम, नाजिया फातिमा, मरियम फातिमा आदि को मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर प्रिंसिपल मुफ्ती खालिद रजा, जिन्नत फातिमा, रेहाना शाहीन, आफरीन खातून,सरवरी खातून सहित अन्य मौजूद थे।

यह भी पढ़े

शहीद सैनिकों को समर्पित पितृ मोचनी श्रीमद भागवत कथा का दूसरा दिन 

भगवानपुर हाट की खबरें : छतीसगढ़ में सड़क दुर्घटना में  महमदपुर के एक व्‍यक्ति की मौत

लायंस क्लब छपरा ग्रेटर ने लगाया निःशुल्क मधुमेह जांच शिविर

 

Leave a Reply

error: Content is protected !!