आरएसएस के अजय यादव के जन्मदिन के मौके पर वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प।

आरएसएस के अजय यादव के जन्मदिन के मौके पर वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प।

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया विक्की बाबा,मशरक,सारण

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ संपर्क विभाग के प्रांत टोली सदस्य एवं पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय के अधिषद ( सिनेट) सदस्य, पर्यावरणविद अजय यादव के जन्मदिन के शुभअवसर पर मां शारदा पुरम तरुण विद्यार्थी शाखा के स्वयंसेवकों के साथ कंकड़बाग के प्रोफेसर कॉलोनी एवं एल आई सी कॉलोनी के मध्य स्थित स्वामी विवेकानंद पार्क में पीपल के पौधे का वृक्षारोपण किया और सभी स्वयंसेवकों से पर्यावरण को हरा- भरा रखने के लिए अपील की।


इस अवसर पर श्री यादव ने कहा की विकास की तेज रफ्तार में हजारों पेड़ काटे जा रहे है। पर्यावरण असंतुलन के चलते तमाम समस्याओं का सामना दुनिया को करना पड़ रहा है। ऐसे में हम सभी स्वंयसेवकों के कर्तव्य बनता है की ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाएं। माना गया है एक वृक्ष सौ पुत्र के समान है। मैं अपने जीवन मे 500 से ज्यादा लगा चुका हूं। इनमें मुख्य रूप से पीपल, बरगद, जामुन, आम और नीम के पौधे शामिल है। इन पौधों को लगाने के बाद ज्यादा देखरेख की आवश्यकता नही होती।

वृक्षारोपण करने में प्रमुख रूप से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के बद्रीनाथ नाथ उपभाग के सेवा प्रमुख उपेंद्र सिंह, हनुमान नगर के बाल कार्य प्रमुख भानु भैरव भारद्वाज, इंद्रजीत कुमार, विजय कुमार, हरेश्वर राज, विशाल कुमार ने योगदान दिया और पर्यावरण संरक्षण हेतु प्रत्येक स्वयंसेवक के जन्मदिन के मौके पर पेड़ लगाने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

error: Content is protected !!