चाकूबाजी में एक युवक की मौत,दो अन्य घायल

चाकूबाजी में एक युवक की मौत,दो अन्य घायल

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया, सीवान(बिहार):

सीवान जिला के बड़हरिया थाना क्षेत्र के गिरिधरपुर नवकीगंज में गुरुवार की अहले सुबह मामूली विवाद में अपराधी ने एक युवक के सीने में चाकू घोंप कर हत्या कर दी।मृत युवक गोपालगंज जिला के थावे थाना क्षेत्र के उदंतराय के बंगरा का शक्ति उपाध्याय बताया जाता है। हत्या के बाद से इलाके में सनसनी फैल गई है।

वहीं घटना की सूचना मिलते ही बड़हरिया और थावे थाना की पुलिस पदाधिकारियों ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी।जानकारी के अनुसार थावे थाना के उदंत राय के बंगरा निवासी शशि उपाध्याय विदेश में रहकर नौकरी करता था और छुट्टी में घर आया हुआ था।

 

घटना के बारे में बताया जाता है कि उदंतराय के बंगरा के ग्रामीण चिकित्सक अरुण उपाध्याय के दो पुत्रों में बड़ा बेटा शक्ति उपाध्याय 26 वर्ष अपने चार साथियों के साथ गुरुवार की अहले सुबह टहल हुए अपने गांव के पड़ोसी गांव बड़हरिया थाना क्षेत्र गिरिधरपुर नवकी टोला मंदिर के पास जैसे ही पहुंचा बड़हरिया थाना क्षेत्र के नरहरपुर के आपराधिक चरित्र के रानू सिंह से किसी मसले पर बकझक हो गयी। इसी बीच नवकीगंज मंदिर के पास हमलावर ने शक्ति उपाध्याय पर चाकू से हमला कर दिया। जिसमें वह बुरी तरह घायल हो गया ।

इस चाकूबाजी की घटना में गोपालगंज जिला के थावे थाना क्षेत्र के उदंतराय के बंगरा निवासी झूनू उपाध्याय व भोला सिंह भी घायल हो गये। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार चाकू मारने वाला बड़हरिया थाना क्षेत्र के नरहरपुर निवासी धर्मेंद्र सिंह का पुत्र रानू सिंह है,जो आपराधिक चरित्र बताया जाता है।

घटना के संबंध में बताया जाता है कि नरहरपुर निवासी रानू सिंह गिरधरपुर नवकीगंज के आसपास सुबह दारू पी रहा था और बंगरा के लोगों को गाली दे रहा था। उसी समय उदंतराय के बंगरा निवासी शक्ति उपाध्याय, झुनू उपाध्याय,भोला सिंह आदि टहलते हुए वहां पहुंच गये। उन्होंने गली देने का विरोध किया,उसी पर दोनों में झागड़ा शुरू हुआ।और बात बढ़ती गयी और चाकूबाजी हो गयी। रानू सिंह नेशक्ति उपाध्याय के सीना पर चाकू वार कर दिया।जिससे वह गम्भीर रूप से घायल हो गया। परिजन और ग्रामीण घायलों को इलाज के लिए गोपालगंज सदर अस्पताल ले जाने लगे। लेकिन रास्ते में ही शक्ति उपाध्याय की मौत हो गई।

 

इधर हजारों की संख्या में बंगरा के आक्रोशित ग्रामीण रानू सिंह का घर और मुर्गी फार्म को आग के हवाले कर दिया। हालांकि सीवान से अग्निशमन की टीम पहुंच कर आग पर काबू पाया। बताया जाता है कि अरुण उपाध्याय का ज्येष्ठ पुत्र शक्ति उपाध्याय की शादी करीब आठ माह पूर्व हुई थी।

जानकारी के अनुसार घायल भोला सिंह और झुनू उपाध्याय दोनों का इलाज गोपालगंज सदर अस्पताल में चल रहा है। मामले की जानकारी पर गोपालगंज जिला के थावे थाना पुलिस और बड़हरिया पुलिस पहुंच चुकी है। पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है पुलिस के अनुसार चाकू मारने वाला रानू सिंह आपराधिक चरित्र का है। दोनों गांवों में तनाव व्याप्त है। वहीं बड़हरिया पुलिस तनाव को देखते हुए कैंप कर रही हैं।

यह भी पढे़

वैज्ञानिक दृष्टि से छठ पूजा का क्या महत्व है ?

अपर पुलिस अधीक्षक ने महिला आरक्षियों के साथ किया गोष्‍ठी

छठ व्रतियों के बीच साड़ी व पूजन सामग्री का किया गया वितरण

प्रवासी व्यक्ति अगर टीका लगाने से वंचित रह गए हैं, तो ऐसे लोग टीकाकरण जरूर करवाएं

छठ पूजन सामग्री से सज गया बाजार, खरीददारी मे जुटे श्रद्धालु

Leave a Reply

error: Content is protected !!