महाराजगंज में स्वीकृत हुआ ऑक्सीजन प्लांट, एनएचएआइ कंपनी लगायेगी ऑक्सिजन प्लांट

महाराजगंज में स्वीकृत हुआ ऑक्सीजन प्लांट, एनएचएआइ कंपनी लगायेगी ऑक्सिजन प्लांट

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया, सीवान (बिहार):

सीवान जिले के महाराजगंज में ऑक्सीजन प्लांट लगाने की स्वीकृति मिल गयी है। विदित हो कि एनएचएआइ कंपनी महाराजगंज में ऑक्सीजन गैस प्लांट लगायेगी। बताया जाता है कि कंपनी ने  पटना के मसौढ़ी, रोहतास के डेहरी ऑन सोन,वैशाली के महुआ, नवादा के रजौली,पश्चिम चंपारण के नरकटियागंज और मधुबनी के जयनगर के साथ ही सीवान जिले महाराजगंज में ऑक्सीजन प्लांट लगायेगी। इसकी जानकारी मिलते ही क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर दौड़ गयी। ऐसे कार्य की स्वीकृति के लिए क्षेत्रवासियों ने स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय जी और सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल जी को बहुत-बहुत बधाइयां और शुभकामनाएं दी हैं। महाराजगंज लोकसभा के मुख्यालय महाराजगंज में अब ऑक्सीजन प्लांट लगने से पूरे जिले को ऑक्सीजन की सप्लाई हो सकेगी। बधाई देने वालों में पूर्व विधायक हेमनारायण साह,अभय सिंह, भाजपा नेता दिलीप कुमार सिंह,मोहन कुमार पद्माकर, संजय सिंह, अमरजीत सिंह, राहुल सिंह, अखिलेश्वर प्रसाद चौरसिया,प्रो सुबोध सिंह, चन्द्रशेखर पांडेय, सतेन्द्र पांडेय, उपेन्द्र तिवारी,नीरज पांडेय, मिथिलेश सिंह, उमाशंकर सिंह,उदयनाथ महाराज, अशोक सिंह,पवन भारती , रामखलीफा सिंह,सतिश सिंह,शशि सिंह, मनोज सिंह,विजय गुप्ता,प्रो अलखदेव सिंह,जनक सिंह, बीरेंद्र सिंह, संजीत सिंह,राजन सिंह, लक्ष्मण सिंह, चन्दन पांडेय, सुदर्शन पंडित, रामसागर सिंह, कृष्णा सिंह, प्रेमप्रकाश शर्मा, विनोद तिवारी, देवेन्द्र तिवारी,दशरथ सिंह, रवीन्द्र सिंह,मनन सिंह, धर्मेन्द्र भारती, पूर्व प्रमुख राजकुमार भारती,सोनू सिंह नीतू सिंह, रीता देवी,सरोज सिंह,महिमा सिंह, सीमा देवी, पतिराम सिंह सहित दर्जनों गणमान्य लोग शामिल हैं।

यह भी पढ़े

महाराजगंज अनुमंडल अस्पताल में लगेगा ऑक्सीजन प्लांट – दुबे

लॉक डाउन के तीसरे दिन प्रशासन  के सख्त होते ही सड़कों पर छाया सन्नाटा

 कोराेना से  मृत पत्रकार सुनील कुमार पांडेय के आश्रित को सरकार बीस लाख रूपया व नौकरी दे –  केदार नाथ पांडेय

श्राद्ध भोज में डीजे के साथ लौंडा नाच को रोकने गई पुलिस पर हुआ पथराव, एसएचओ समेत चार पुलिस कर्मी हुए घायल

Leave a Reply

error: Content is protected !!