उत्क्रमित मध्य विद्यालय गौसपुर में अभिभावक–शिक्षक संगोष्ठी आयोजित

उत्क्रमित मध्य विद्यालय गौसपुर में अभिभावक–शिक्षक संगोष्ठी आयोजित

श्रीनारद मीडया, के के सिेंह सेंगर, एकमा, छपरा (बिहार):

000
previous arrow
next arrow
000
000
previous arrow
next arrow

सारण जिला के एकमा प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय गौसपुर में “हम और आप मिलकर करेंगे बच्चों का समग्र विकास” थीम के तहत अभिभावक–शिक्षक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाध्यापक मंजीत कुमार तिवारी ने की।
संगोष्ठी को संबोधित करते हुए प्रधानाध्यापक मंजीत कुमार तिवारी ने कहा कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य अभिभावकों की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करते हुए बच्चों के समग्र विकास की दिशा में संयुक्त प्रयास करना है। उन्होंने बताया कि बच्चों की अकादमिक प्रगति को योजनाबद्ध तरीके से अभिभावकों के साथ साझा करना विद्यालय की प्राथमिकता है।

उन्होंने अभिभावकों को सलाह देते हुए कहा कि मोबाइल व सोशल मीडिया का विवेकपूर्ण उपयोग कर बच्चों को वास्तविक जीवन की गतिविधियों से जोड़ना आवश्यक है। बच्चों के स्वास्थ्य, पोषण तथा स्वच्छता पर विशेष जोर देते हुए उन्होंने आग्रह किया कि बच्चे प्रतिदिन साफ-सुथरे यूनिफॉर्म में, कटे नाखून व सलीके से बंधे बालों के साथ विद्यालय आएं।
प्रधानाध्यापक श्री तिवारी ने बताया कि डब्बाबंद भोजन के बजाय घर का बना पौष्टिक भोजन बच्चों के स्वास्थ्य के लिए अधिक लाभदायक है। सभी अभिभावकों से घर पर बच्चों के लिए ‘पढ़ाई का कोना’ तैयार करने तथा रोज कम-से-कम एक घंटा बैठाकर लिखने–पढ़ने की आदत विकसित कराने की अपील की गई। साथ ही गृह कार्यों पर नियमित चर्चा करने, बच्चों को बोल–बोलकर पढ़ने के लिए प्रेरित करने तथा टीवी–मोबाइल के समय को सीमित कर संवाद और रचनात्मक गतिविधियों में जोड़ने की सलाह दी गई।

विद्यार्थियों व अभिभावकों को मिला सम्मान:

संगोष्ठी के दौरान ‘स्टूडेंट ऑफ़ द मंथ’ के रूप में सभी कक्षाओं से एक-एक विद्यार्थियों का चयन कर उन्हें सम्मानित किया गया। वहीं ‘अभिभावक ऑफ़ द मंथ’ के रूप में एक अभिभावक प्रियंका देवी को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में विद्यालय शिक्षा समिति के अध्यक्ष अजीत कुमार ठाकुर, सचिव संध्या देवी, अभिभावक गौरी शंकर, रानी कुमारी, ब्रह्मानंद महतो, प्रियंका देवी, के अलावा दिग्विजय कुमार गुप्ता, योगेश कुमार सिंह, कमल कुमार सिंह, छविनाथ मांझी, सनोज कुमार राम, अंजू कुमारी, कुमारी अर्किता कुशवाहा, राज मोहम्मद अंसारी सहित अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे।

यह भी पढ़े

मशरख की खबरें : 03 फरवरी (मंगलवार) को प्रातः 10 बजे से 13 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी

डॉ अज्म का काव्य संग्रह ‘पेंसिल के निशां’ साहित्य की दुनिया में छोड़ेगा अमिट छाप

जिसे मरवाना चाहती थी प्रेमिका वो बच गया, ‘मफलर’ की गफलत में बेगुनाह की हो गई हत्या

मधुबनी लूटकांड का खुलासा:12 दिन में तीन आरोपी गिरफ्तार, पूर्व मोस्ट वांटेड भी धराया, लूटी बाइक-मोबाइल बरामद

भोरे में स्मैक के धंधे का खुलासा, सात गिरफ्तार

छपरा में बेखौफ अपराधियों ने होटल मैनेजर को मारी गोली, पीएमसीएच रेफर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!