PBKS vs DC Live Score IPL 2023: ऐसी है पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग इलेवन

Hindustan Hindi News


Punjab Kings vs Delhi Capitals IPL 2023 Match Live Score Updates: आईपीएल 2023 का 64वां मुकाबले में बुधवार को पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) और दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) की टक्कर हो रही है। यह मैच धर्मशाला के मैदान पर खेला जा रहा है। पंजाब ने टॉस जीतकर बॉलिंग चुनी है। पंजाब के लिए यह मैच बेहद अहम है, क्योंकि हार से उसकी प्लेऑफ के राह कठिन हो जाएगी। पीबीकेएस ने अब तक 12 मैचों में से 6 जीते और 6 गंवाए हैं। शिखर धवन की अगुवाई वाली पीबीकेएस 12 अंकों के साथ फिलहाल प्वाइंट्स टेबल में आठवें स्थान पर है। वहीं, डेविड वॉर्नर के नेतृत्व वाली दिल्ली 16वें सीजन से बाहर हो चुकी है। दिल्ली 12 मैचों में से 4 जीतकर तिलाक में सबसे नीचे 10वें पायदान पर है। हालांकि, डीसी अन्य टीमों के समीकरण बिगाड़ सकती है। डीसी आज पंजाब से मौजूदा सीजन में 31 रन से मिली हार का बदला लेने की भी फिराक में होगी। बता दें कि डीसी 13 मई को पंजाब से हारने के बाद 16वें सीजन से बाहर होने वाली पहली टीम बनी थी।

7:10 पंजाब और दिल्ली की प्लेइंग इलेवन

पंजाब: शिखर धवन (कप्तान), प्रभसिमरन सिंह, अथर्व तायडे, लियाम लिविंगस्टोन, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), सैम करन, शाहरुख खान, हरप्रीत बराड़, राहुल चाहर, कगिसो रबाडा, नाथन एलिस, अर्शदीप सिंह और।

दिल्ली: डेविड वॉर्नर (कप्तान), पृथ्वी शॉ, फिलिप साल्ट (विकेटकीपर), राइली रोसौव, अक्षर पटेल, अमन हाकिम खान, यश धुल, कुलदीप यादव, एनरिक नॉर्खिया, इशांत शर्मा, खलील अहमद।  

7:00 पंजाब ने टॉस जीतकर दिल्ली को पहले बल्लेबाजी का न्यौता दिया है।

6:55 पंजाब फ्रेंचाइजी के लिए आईपीएल में 17 मई का दिन काफी लकी रहा है। पंजाब ने अब तक 17 मई को दो मैच खेले हैं और दोनों बार विजयी परचम फहराया है।

6:50 PM पंजाब किंग्स की संभावित प्लेइंग-11

प्रभसिमरन सिंह, शिखर धवन (कप्तान), लियाम लिविंगस्टोन, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), सैम करन, सिकंदर रजा, शाहरुख खान, हरप्रीत बराड़, ऋषि धवन, राहुल चाहर, अर्शदीप सिंह और कगिसो रबाडा।

6:45 PM दिल्ली कैपिटल्स की संभावित प्लेइंग-11

डेविड वॉर्नर (कप्तान), फिलिप साल्ट (विकेटकीपर), मिचेल मार्श, रोवमैन पॉवेल, अमन खान, अक्षर पटेल, प्रवीण दुबे, कुलदीप यादव, इशांत शर्मा, खलील अहमद और मुकेश कुमार।  

6:40 PM पंजाब किंग्स स्क्वॉड 

शिखर धवन (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), प्रभसिमरन सिंह, लियाम लिविंगस्टोन, सैम करन, सिकंदर रजा, शाहरुख खान, हरप्रीत बराड़, ऋषि धवन, राहुल चाहर, अर्शदीप सिंह, नाथन एलिस, अथर्व तायडे, मैथ्यू शॉर्ट, भानुका राजपक्षे, बलतेज सिंह, कगिसो रबाडा, विध्वथ कावेरप्पा, गुरनूर बराड़, शिवम सिंह, हरप्रीत सिंह भाटिया, मोहित राठी।

6:35 PM दिल्ली कैपिटल्स स्क्वॉड 

डेविड वॉर्नर (कप्तान), फिलिप साल्ट (विकेटकीपर), मिशेल मार्श, रेली रोसौव, अमन हकीम खान, अक्षर पटेल, प्रवीण दुबे, कुलदीप यादव, इशांत शर्मा, खलील अहमद, मुकेश कुमार, मनीष पांडे, रिपल पटेल, ललित यादव, चेतन सकारिया, लुंगी एनगिडी, मुस्ताफिजुर रहमान, एनरिक नार्जे, रोवमैन पॉवेल, प्रियम गर्ग, पृथ्वी शॉ, यश ढुल, विक्की ओस्तवाल, अभिषेक पोरेल, सरफराज खान।

6:30 PM पंजाब किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स लाइव

नमस्कार! इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2023 का 64वां मैच पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) और दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) के बीच खेला जा रहा है। पीबीकेएस और डीसी के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है।

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow



Source link

Leave a Reply

error: Content is protected !!