पेट्रोल-डीजल की बिक्री रिकार्ड स्तर पर पहुंची, पिछले 132 दिनों में नहीं बढ़ी कीमतें.

पेट्रोल-डीजल की बिक्री रिकार्ड स्तर पर पहुंची, पिछले 132 दिनों में नहीं बढ़ी कीमतें.

श्रीनारद मीडिया सेंट्रल डेस्क

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow

विधानसभा चुनाव के बाद पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने की अटकलों के चलते मार्च माह के पहले 15 दिन देश में पेट्रोल, डीजल की बिक्री महामारी-पूर्व के स्तर को पार कर गई है। दाम बढ़ने की आशंका से उपभोक्ता और डीलर गाड़ियों के टैंक फुल करा रहे हैं। आंकड़ों के अनुसार, लगभग 90 फीसदी बाजार पर नियंत्रण रखने वाली सार्वजनिक क्षेत्र की पेट्रोलियम कंपनियों की पेट्रोल की बिक्री एक से 15 मार्च के बीच 12.3 लाख टन रही, जो पिछले वर्ष की समान अवधि के मुकाबले 18 फीसदी और 2019 की तुलना में 24.4 फीसदी अधिक है।

रिकार्ड स्तर पर रही ईंधन की बिक्री

वहीं डीजल की सालाना आधार पर बिक्री 23.7 फीसदी की वृद्धि के साथ 35.3 लाख टन और 2019 के मुकाबले 17.3 फीसदी अधिक रही। 1-15 मार्च 2020 के दौरान हुई बिक्री के मुकाबले इस वर्ष पेट्रोल 24.3 फीसदी अधिक और डीजल 33.5 फीसदी अधिक बिका। वहीं, पिछले महीने के मुकाबले पेट्रोल की बिक्री 18.8 फीसदी अधिक और डीजल की 32.8 फीसदी बिक्री अधिक रही।

पिछले 132 दिनों से नहीं बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम

पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने सोमवार को कहा था कि कुछ इस तरह की बातें सामने आई हैं कि लोगों को पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी से पहले अपनी गाड़ियों के टैंक पूरी तरह भरवा लेने चाहिए। इसी के बाद ईंधन की बिक्री में 20 फीसदी की वृद्धि हुई है। उत्तर प्रदेश सहित पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के मद्देनजर नवंबर, 2021 से पेट्रोल और डीजल के दाम नहीं बढ़े हैं। इस दौरान कच्चे तेल का दाम 81 डालर से 130 डालर प्रति बैरल तक पहुंचा है। इसके बावजूद 132 दिन से वाहन ईंधन के दाम नहीं बढ़े हैं।

पांच राज्‍यों में चुनाव के नतीजे आने के बाद अब पेट्रोल डीजल के दाम बढ़ने की आशंका बढ़ गई है। रूस यूक्रेन युद्ध के कारण क्रूड आयल के दाम बढ़ गए हैं। अब देश में पेट्रोल डीजल के दाम बढ़ सकते हैं। धर्मशाला में डीजल व पेट्रोल के दामों की तो धर्मशाला में स्पीड पेट्रोल 97.42 रुपये प्रति लीटर  है और सामान्य पेट्रोल 94.88 रुपये का प्रति लीटर है। जबकि डीजल 79.68 रुपये प्रति लीटर है। लेकिन यहां पर यह दाम आने वाले कुछ समय में बढ़ सकते हैं।

हिमाचल प्रदेश में चार माह से पेट्रोल व डीजल के दाम नहीं बढ़े हैं और न ही कम हुए हैं। अभी यथावत चल रहे हैं। पेट्रोल पंप धर्मशाला के कर्मचारी ने बताया कि दीपावली के बाद पेट्रोल व डीजल के दाम नहीं बढ़ें हैं। अगर कीमतें बढ़नी हों तो उस दिन सुबह से ही कीमतें बढ़ने की जानकारी मिल जाती है। लेकिन आज कोई जानकारी नहीं मिली है। अभी पुरानी ही कीमतें चल रही हैं। आने वाले समय में हो सकता है कि कीमतों में कुछ उछाल आ जाए।

देश में चल रहे चुनावों के मद्देनजर अभी तक यह दाम नहीं बढ़े थे, लेकिन अब यह दाम बढ़ना तय माने जा रहे हैं। धर्मशाला पेट्रोल पंप पर कार्यरत कर्मचारियों का कहना है कि दीपावली के बाद से पेट्रोल के दाम नहीं बढ़े हैं। वहीं दाम चल रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चल रही उथल पुथल व यूक्रेन रूस युद्ध के कारण भी इन कीमतों में बढ़ोतरी होने के कयास लगाए जा रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी कीमतों में उतार चढ़ाव चल रहा है।

Leave a Reply

error: Content is protected !!