सीवान में छह वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म के आरोपी  गिरफ्तार

सीवान में छह वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म के आरोपी  गिरफ्तार
पुलिस ने गुठनी थाना क्षेत्र के तेनुआ मोड़ से  गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow

दुष्कर्म आरोपी बलुआ मठिया के बृजेश भगत है।
श्रीनारद मीडिया‚ अमित कुमार‚ दरौली‚ सीवान (बिहार)

दुष्कर्म आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए आक्रोशित ग्रामीणों ने सरना शिवपुर रोड को बुधवार को चार घण्टे तक जाम कर दिया था। जिसपर आक्रोशित परिजनों व ग्रामीणों ने गिरफ्तार करने को ले पुलिस को 48 घण्टे का समय दिया था। थानाध्यक्ष रितेश कुमार मंडल समय के अंदर गिरफ्तारी कर ली
उन्होंने ने बताया कि आरोपी बहुत शातिर है। पुलिस जब जब छापेमारी कर रही थी। तब तब जगह बदल रहा था। घटना के चौथे दिन गिरफ्तारी के लिए जाल बिछाया गया। जिसको तेनुआ मोड़ से गिरफ्तार कर लिया गया। सोमवार को सरना स्कूल में छह वर्षीय एक बच्ची पढ़ने गई थी। उसको स्कूल में शौच लगा था।

शौच को ले स्कूल से बाहर निकली थी। तब तक बगल के गांव बलुआ मठिया गांव के 30 वर्षीय बृजेश भगत ने बच्ची को गोद मे उठा कर खेत मे ले जाकर बच्ची का रेप कर दिया था।

 

बच्ची के जोर जोर से रोने की आवाज पर आसपास के लोगों के पहुंचने पर युवक मौके से फरार हो गया । बच्ची बेहोशी हालात में खून से लथपथ अस्त व्यस्त हालात में परिजनों को मिली थी। जिसपर बच्ची को परिजनों ने इलाज के लिए सिवान सदर अस्पताल में भर्ती कराया।

यह भी पढ़े

सीवान ः दरौली प्रखंड की सारिका एवं सलोनी मिश्रा इंटर कला संकाय परीक्षा में बनी प्रखंड टॉपर

जवानी में जवानी का मजा तो सबको मिलता है..

फुलारिया प्रखंड के सभी पंचायतों में लगाएं जाएंगे पौधे- बीडीओ

Leave a Reply

error: Content is protected !!