पुलिस हत्या आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कह रहीं है, लेकिन गिरफ्तार कर नहीं रहीं

पुलिस हत्या आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कह रहीं है, लेकिन गिरफ्तार कर नहीं रहीं

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow

-पूर्व मुखिया सह राजद नेता की हत्या हुए 28 दिन हो गया

-हत्या आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से हम लोग डर के माहौल मे जी रहें है

श्रीनारद मीडिया, अमित कुमार‚  दरौली,  सीवान (बिहार)

आज मेरे पिता की हत्या हुए 28 दिन होने जा रहा है, लेकिन मेरे पिता के हत्या आरोपियों की गिरफ्तारी अबतक प्रशासन द्वारा नहीं किया गया हैं। गिरफ्तारी करने को प्रशासन कह रहीं है, लेकिन कुछ कर नहीं रहीं है। उक्त बातें पूर्व मुखिया सह राजद नेता स्वर्गीय दायानंद के पुत्र अजीत यादव द्वारा गुरुवार को प्रशासन पर लापरवही बरतने का आरोप लगाते हुए कहीं। उन्होंने कहां कि मेरे पिता के हत्याआरोपियों द्वारा धमकाया भी जा रहां है। हम सभी डर के माहौल मे जी रहें है। पुलिस के उदासीन रवैया से ऐसा लग रहा है कि पुलिस मेरे पिता के हत्या मामले को दबाना चाह रहीं है। वहीं पूर्व मुखिया सह राजद नेता स्वर्गीय दायानंद यादव के पड़ोसी सह पैक्स अध्यक्ष रविंद्र यादव का कहना है प्रशासन हमलोगों को गफलत मे डाल रहीं है साथ पुलिस द्वारा कोई करवाई नहीं किया जा रहा है। पुलिस की मंशा क्या हैं।यहीं बात हमलोगों को समझ मे नहीं आ रहा है। प्रशासन से हम मांग करतें है कि पूर्व मुखिया के हत्या आरोपियों की गिरफ्तारी जल्द हो। अगर गिरफ्तारी जल्द नहीं किया गया तो हत्याभियुक्तों द्वारा फिर से घटना का अंजाम दिया जा सकता हैं। जानकारी है कि गत बीस मार्च को डरौली मठिया पंचायत के पूर्व मुखिया सह राजद नेता दायानंद यादव को गोली मारकर हत्या कर दिया गया था। उसके बाद पूर्व मुखिया सह राजद नेता स्वर्गीय दायानंद यादव के पुत्र अजीत यादव द्वारा दरौली थाना 65/21कांड संख्या मे वर्तमान मुखिया नन्हे यादव, मुखिया पुत्र अजय यादव, योगेंद्र यादव, सत्येंद्र यादव, शिव सागर यादव, व मुन्ना यादव को नामित करतें हुए प्राथमिकी दर्ज कराया गया था, लेकिन 28 दिन हो गया अभी तक हत्याआरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी।इस संबंध मे थानाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह का कहना है कि पूर्व मुखिया सह राजद नेता के हत्या मे शामिल आरोपियों की अभी तक गिरफ्तारी नहीं हुई हैं। अनुसंधान जारी है।

यह भी पढ़े

बिहार के गया में जमीन विवाद में दो पक्षों के बीच हुई गोलीबारी, महिला की मौत.

सीवान में पंचायत चुनाव को लेकर भांटा पोखर स्थित वेयर हाउस का निरीक्षण D.M अमित कुमार पांडेय ने किया.

कोरोना के बढ़ते संक्रमण के कारण पटना हाईकोर्ट में 30 अप्रैल तक वर्चुअल सुनवाई.

बिहार के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मो. जमा खां की बड़ी मुश्किल से बची जान,कैसे?

Leave a Reply

error: Content is protected !!