चार सालों से फरार बड़हरिया के हत्यारोपित के घर पुलिस ने छिपकाया इश्तेहार

 

चार सालों से फरार बड़हरिया के हत्यारोपित के घर पुलिस ने छिपकाया इश्तेहार

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया, सीवान (बिहार):

सीवान जिले के बड़हरिया थाना की पुलिस ने शुक्रवार को बड़हरिया थाना कांड संख्या-315/19 के फरार अभियुक्त और बड़हरिया थाना क्षेत्र के महमूदपुर गांव निवासी प्रभंश शर्मा के पुत्र विजय शर्मा के घर पर इश्तेहार की कारवाई की गई है।

बताया जाता है कि 2019 के मार्च के महीने में विजय शर्मा ने मामली झगड़े को लेकर अपने पड़ोसी माधवलाल शर्मा के बेटे मनोज शर्मा पर चाकू से हमला कर दिया था, जिससे मनोज शर्मा गंभीर रुप से घायल हो गया था।पटना में इलाज के दौरान मनोज शर्मा की मौत हो गयी थी।

मनोज शर्मा की मां कलावती देवी ने विजय शर्मा के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया था। शुक्रवार को एएसआई शैलेश कुमार सिंह ने चार सालों से फरार विजय शर्मा के घर पर इश्तेहार की कार्रवाई की।

उन्होंने बताया कि इसके बाद भी चार सालों से कोर्ट में हाजिर नहीं होने पर कुर्की की कार्रवाई होगी।

 

 

यह भी पढे़

आठवे दिन बहाल हुई विद्युत सेवा 

विवादित पोखरे में जहर डालने से लाखों की मछलियां मरी , गांव में तनाव

योगदान के बाद शिक्षा पदाधिकारी ने कहा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर दिया जाएगा

प्रगतिशील सोच के पुरोधा पंडित नेहरू.

हाई टेंशन लाइन के चपेट में आई गाय का किया गया पोस्टमार्ट

युवक की पीट-पीट कर ली जान

Leave a Reply

error: Content is protected !!