सीवन के रघुनाथपुर में आधा दर्जन लोगों को जान से मारने का लगाया पोस्टर

सीवन के रघुनाथपुर में आधा दर्जन लोगों को जान से मारने का लगाया पोस्टर

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow

सूची में चौथे नम्बर वाले विजय सिंह को बीती रात पैर में मारा चाकू.लगे 40 टांके

मोसाद संगठन के नाम से लगा है पोस्टर, मामले की जांच में जुटी पुलिस

श्रीनारद मीडिया, प्रसेनजीत चौरसिया, सीवान (बिहार)

बिहार के सीवान जिले के रघुनाथपुर थानाक्षेत्र से एक बड़ी खबर आ रही है.एक पोस्टर पर करीब आधा दर्जन लोगों के नामो का खुलासा करते हुए जान से हाथ धोने का पोस्टर लगाया गया है, जिससे ग्रामीणों खासकर पोस्टर में अंकित नाम वाले परिवारों में दहशत व्याप्त हैं।

गभिरार पंचायत के कौसड गांव निवासी स्वर्गीय लालबाबू सिंह के 55 वर्षीय पुत्र विजय सिंह को अज्ञात लोगों ने गुरुवार की रात को जान मारने की नियत लेकर चाकू से हमला बोल दिया, संयोग ठीक रहा कि चाकू पैर में लगी। इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराए गए विजय सिंह को 40 टांके लगे हैं।घटना रात के करीब 2 बजे की बताई जा रही है।

घटना के वक्त पीड़ित घर के बाहर दरवाजे पर सोया हुआ था तभी दो की संख्या में आए हमलावरों ने चाकू से हमला बोल दिया।बता दे कि पोस्टर पर लगे जान से हाथ धोने वाले की सूची में विजय सिंह का नाम चौथे स्थान पर है।


“मोसाद संगठन” के नाम से लगे पोस्टर में लिखे के अनुसार पुलिस, कोर्ट कचहरी व कानून व्यवस्था को पैर की जूती समझते हैं उन्हें मोसाद संगठन यमलोक भेजने का काम करेगा। गरीब महिलाओं के आबरू से खेलना,गरीबो की जमीन हड़पना,रास्ता नही चलने देना सहित कई अत्याचार दो लोगो अनिल सिंह व कृष्णा सिंह (जिसे पोस्टर में रावण से सम्बोधित किया गया है) के द्वारा किया जा रहा है.

इसलिए इन दोनों को तो मरना होगा,साथ ही इन रावणो का साथ देने वाले चार सहयोगियों सुदामा,सिंह,विजय सिंह,कमल सिंह व पारस सिंह सहित सभी छहों को मरना होगा का पोस्टर देख इलाके में दहशत हैं।

इस मामले में थानाध्यक्ष दयानंद ओझा ने बताया कि पुलिस हर छोटी बड़ी बिंदुओं पर जांच कर रही हैं, घायल/पीड़ित द्वारा शिकायत मिलने पर आगे की कार्रवाई बढ़ायी जाएगी।

यह भी पढ़े

सिधवलिया की खबरें :  भक्तों के उद्धार और अधर्मीयों के नाश के लिए भगवान होते है अवतरित :  धीरज जी महाराज

पदाधिकारियों ने किया जैविक खेती व कृषक हित समूह का निरीक्षण

  भगवानपुर हाट की खबरें :  पीएनबी बैंक का प्रिंटर खराब, डीडी बनवाने के लिए भटकते छात्र

 

Leave a Reply

error: Content is protected !!