Raghunathpur: प्रखंड स्तरीय रबी कर्मशाला सह प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ आयोजन

Raghunathpur: प्रखंड स्तरीय रबी कर्मशाला सह प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ आयोजन

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow

कार्यक्रम में किसानों को सिखाए गए खेती के गुण

श्रीनारद मीडिया, प्रकाश चन्द्र द्विवेदी, रघुनाथपुर, सीवान (बिहार)

सीवान जिले के रघुनाथपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित किसान भवन में शुक्रवार को रबी महाअभियान 2022 के अंतर्गत प्रखंड स्तरीय रबी कर्मशाला सह प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन प्रखंड कृषि पदाधिकारी राज किशोर शर्मा के नेतृत्व में किया गया। स्थानीय जनप्रतिनिधियों के द्वारा कार्यक्रम का उद्घाटन किया गया।

बीएओ द्वारा किसानों को रबी की सिंचाई वैज्ञानिक पद्धति से करने व रसायनिक एवं जैविक खाद का उपयोग के साथ नई तकनीकीयों से खेती करते हुए आय दोगुनी करने के बारे में जानकारी दी गई। किसानों द्वारा खरपतवार की समस्या से निजात पाने के सवाल को विभाग के कर्मियों द्वारा हल सुझाया गया। कार्यक्रम का संचालन किसान सलाहकार नवीन कुमार पांडे ने किया।

मौके पर किसान सलाहकार जितेंद्र कुमार तिवारी, कार्तिक देव पासी, रामनाथ राम, पूर्व जिला पार्षद जय प्रकाश पांडे, रत्नेश्वर सिंह, सुरेंद्र ठाकुर, भगवान सिंह कुशवाहा, शेषनाथ चौधरी, फागू महतो सहित सैकड़ों किसान व सभी किसान सलाहकार मौजूद थे।

यह भी पढ़े

रघुनाथपुर : A K इंटरनेशनल स्कूल द्वारा आयोजित  क्विज प्रतियोगिता में प्रभात व अनन्या ने मारी बाजी

क्या जाति प्रथा को उखाड़ फेंकने की जरूरत है ?

मजदूरों से भरी बस की ट्रक से जोरदार टक्कर, दो लोगों की मौत

नेहरू की गलतियों का खामियाजा देश भुगता-किरण रिजिजू

Leave a Reply

error: Content is protected !!