Raghunathpur: पंजवार की बेटियों ने अपनी मेहनत और मेधा शक्ति से जिले का नाम किया रोशन

Raghunathpur: पंजवार की बेटियों ने अपनी मेहनत और मेधा शक्ति से जिले का नाम किया रोशन

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow

पंजवार की तीन बेटियों का चयन बिहार अंडर 14 महिला हॉकी टीम में हुआ

महिला दिवस के अवसर पर बेटियों के इस उपलब्धि से पूरे प्रखंड में खुशी का माहौल

महिला दिवस विशेष

श्रीनारद मीडिया, प्रकाश चन्द्र द्विवेदी, रघुनाथपुर, सीवान (बिहार)

आजकल की लड़कियों/महिलाओं पर नजर डालें तो हम पाते हैं कि यह लड़कियां हर क्षेत्र में बाजी मार रही है। इन्हें हर क्षेत्र में हम आगे बढ़ते हुए देख सकते हैं। विभिन्न परीक्षाओं की मेरिट लिस्ट में लड़कियां तेजी से आगे बढ़ रही हैं। किसी समय में इन्हें कमजोर समझा जाता था किंतु इन्होंने अपनी मेहनत और मेधा शक्ति के बल पर हर क्षेत्र में प्रवीणता अर्जित कर ली है। अपने घर से लेकर देश की तरक्की में महिलाओं ने हर संभव अपना योगदान दिया है।

इसी तरह जिले के रघुनाथपुर प्रखंड अंतर्गत पंजवार गांव की बेटियों ने अपनी मेहनत व मेधा शक्ति के बल पर खेल जगत में अपना परचम लहरा कर एक बार फिर से जिले को गौरवान्वित किया है। पंजवार की तीन बेटियों का चयन बिहार अंडर 14 महिला हॉकी टीम के 16 सदस्यों में हुआ है।

आज से लगभग सवा 2 साल पहले मैरीकॉम स्पोर्ट्स अकैडमी का गठन हुआ था। गुरु घनश्याम शुक्ल का सपना व संजय पाठक की प्रेरणा से पंजवार राज्य स्तरीय आयोजन का साक्षी बना है।

इन तीनों लड़कियों में एक निशु कुमारी का चयन मैरीकॉम स्पोर्ट्स एकेडमी पंजवार से तथा दो लड़किया रिशु कुमारी व सिद्धि कुमारी का चयन एकलव्य स्पोर्ट्स एकेडमी पटना से हुआ है। जिनमें निशु और रिशु दो सगी बहने भी हैं।

विश्व के विभिन्न क्षेत्रों में महिलाओं के प्रति सम्मान, प्रशंसा और प्यार तथा आर्थिक, राजनीतिक और सामाजिक उपलब्धियों के उपलक्ष्य में उत्सव के रूप में 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है।

रघुनाथपुर प्रखंडवासी भी आज महिला दिवस के अवसर पर अपनी बेटियों की उपलब्धि को उत्सव के रूप में मना रहा है। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर बेटियों के इस उपलब्धि पर पूरे प्रखण्ड में खुशी का माहौल है इन बेटियों ने अपनी मेहनत और मेधा शक्ति के बल पर यह प्रवीणता अर्जित की है।

यह भी पढ़े

*अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पर रामनगर में हुए कई आयोजन*

मोतिहारी में रेलवे इंजीनियर का शव घर में संदिग्ध हालात में पंखे से लटकता मिला

अंतररष्ट्रीय महिला दिवस पर विशेष : पंजवार की तीन लड़कियों का नेशनल हॉकी खेलने के लिए प्रदेश टीम में हुआ चयन 

स्कूलों के  रसोइयों की अब सुध लेगी सरकार, मानदेय दोगुना करने की तैयारी, जानें क्‍या है योजना

Leave a Reply

error: Content is protected !!