Raghunathpur: तरंग मेधा स्पोर्ट्स उत्सव-2022 में छात्र-छात्राएं कर रहे हैं अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन

Raghunathpur: तरंग मेधा स्पोर्ट्स उत्सव-2022 में छात्र-छात्राएं कर रहे हैं अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow

स्वस्थ शरीर और दिमाग के विकास के लिए खेल है आवश्यक: मीनू कुमारी

श्रीनारद मीडिया, प्रकाश चन्द्र द्विवेदी, रघुनाथपुर, सीवान (बिहार)

सीवान जिले के रघुनाथपुर प्रखंड मुख्यालय से सटे शहीद भगत सिंह मैदान में तरंग मेधा स्पोर्ट्स उत्सव 2022 के तहत प्रखंड स्तर पर 5 दिसंबर से 8 दिसंबर तक विभिन्न खेलों का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें under-12, under-14 तथा under-17 के छात्र-छात्राएं अपनी कला प्रदर्शन के बदौलत जिले में होने वाली प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए अपनी जगह पक्की कर रहे हैं।

प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी मीनू कुमारी ने कहा कि खेल हमारे जीवन का आवश्यक हिस्सा है। स्वस्थ शरीर और दिमाग को विकसित करने के लिए खेल जरूरी है। खेल से हमारे शरीर के साथ-साथ मानसिक विकास भी होता है। बुधवार को under-17 के लिए 100 मीटर दौड़, 800 मीटर दौड़, हाई जंप, लॉन्ग जंप तथा शॉट-पुट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

जहां 100 मीटर दौड़ में बालक वर्ग से उच्च विद्यालय निखति कला पंकज कुमार सिंह ने प्रथम स्थान तो उच्च विद्यालय तारीख के रितिक कुमार ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। तो वही बालिकाओं में कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय पंजवार की मनीषा कुमारी ने प्रथम स्थान तो उच्च विद्यालय टारी की गुंजा कुमारी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। 800 मीटर दौड़ में बालक वर्ग से उच्च विद्यालय टारी के बंटी यादव ने प्रथम स्थान तो मध्य विद्यालय सारंग डुमरी के मिथिलेश माझी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग में कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय पंजवार कि नाजिया खातून ने प्रथम स्थान तो उच्च विद्यालय निखती कला की चांदनी खातून ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

हाई जंप में बालक वर्ग से उच्च विद्यालय निखति कला के विशाल कुमार ने प्रथम स्थान तो उच्च विद्यालय टारी के विजय दुबे ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग में रिया कुमारी ने प्रथम स्थान तो उच्च विद्यालय निखती कला की राजतारा ने द्वितीय स्थान हासिल किया। लॉन्ग जंप प्रतियोगिता में बालक वर्ग से उच्च विद्यालय राजपुर के अभिषेक कुमार ने प्रथम स्थान तो उच्च विद्यालय टारी के करण यादव ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। तो वहीं बालिका वर्ग में उच्च विद्यालय निखती कला की नीतू राय ने प्रथम स्थान तो संजना कुमारी उच्च विद्यालय टारी द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

शॉट-पुट प्रतियोगिता में बालक वर्ग से उच्च विद्यालय टारी के सत्यम कुमार ने प्रथम स्थान तो सरफराज हुसैन उच्च विद्यालय निखति कला ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। तो वहीं बालिका वर्ग में प्रथम स्थान ज्योति कुमारी उच्च विद्यालय निखती कला ने तो द्वितीय स्थान निकिता कुमारी उच्च विद्यालय टारी ने प्राप्त किया। मौके पर अवधेश कुमार सिंह, राकेश कुमार सिंह, अभय मिश्रा, उपेंद्र कुमार सिंह, सलाम अंसारी, प्रभाकर यादव, त्रिभुवन माली, जयप्रकाश यादव, संतोष सिंह, वाजिद हुसैन अंसारी निर्णय यादव, सपना कुमारी, संजीव पाण्डेय आदि शिक्षक/शिक्षिकाएं मौजूद रही।

यह भी पढ़े

कथा जीव को शिव बनाने की सकारात्मक प्रक्रिया है-गोविंद दास

कार्यकर्ताओ को मान सम्मान देना पहली प्राथमिकता : अल्ताफ 

गर्भवती महिलाओं को मिली पोषण की पोटली, पोषणयुक्त पदार्थों के सेवन करने की दी गई जानकारी 

सिधवलिया की खबरें : दुराचार मामले में फरार आरोपित गिरफ्तार

भगवानपुर हाट की खबरें : सीओ ने महमदपुर पंचायत के कई संस्थानों का  कियाऔचक निरीक्षण

 

Leave a Reply

error: Content is protected !!