बीजापुर हमले में अगवा कोबरा बटालियन के जवान राकेश्वर सिंह मनहास रिहा.

बीजापुर हमले में अगवा कोबरा बटालियन के जवान राकेश्वर सिंह मनहास रिहा.

श्रीनारद मीडिया सेंट्रल डेस्क

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow

बीजापुर हमले के दौरान अगवा किए गए कोबरा बटालियन के जवान राकेश्वर सिंह मनहास को नक्सलियों ने रिहा कर दिया है। पुलिस सूत्रों ने यह जानकारी दी। राकेश्वर सिंह मनहास को सुरक्षित छुड़ाने के लिए लगातार कोशिशें की जा रही थीं। सीआरपीएफ के कोबरा कमांडो राकेश्वर सिंह मनहास का परिवार इस वाकए की जानकारी के बाद से गहरे सदमे में था।

कोबरा जवान राकेश्वर सिंह मनहास को छुड़ाए जाने के बाद से उनके परिवार में खुशी का माहौल है। उनकी पत्नी मीनू मनहास ने कहा कि मैं ईश्‍वर का, केंद्र और छत्तीसगढ़ सरकार के साथ मीडिया और सेना का धन्यवाद करती हूं। आज मेरी जिन्दगी में सबसे खुशी का दिन है। मीनू मनहास ने यह भी बताया कि उन्‍हें अधिकारियों से उनके पति की सुरक्षित वापसी की जानकारी मिली है। उनके पति का स्‍वास्‍थ्‍य ठीक है।

राकेश्वर सिंह मनहास की मां कुंती देवी ने कहा कि आज मैं बहुत ज्यादा खुश हूं। जो हमारे बेटे को छोड़ रहे हैं उनका भी धन्यवाद करती हूं। भगवान का भी धन्यवाद करती हूं। जब सरकार की बात हो रही थी तो मुझे थोड़ा भरोसा तो था लेकिन यकीन नहीं हो पा रहा था।

समाचार एजेंसी एएनआइ के मुताबिक कोबरा जवान राकेश्वर सिंह मनहास को नक्सलियों द्वारा छोड़े जाने के बाद बीजापुर लाया गया है। कोबरा जवान राकेश्वर सिंह मनहास को नक्सलियों द्वारा छोड़े जाने पर बीजापुर के SP ने कहा कि जैसे ही हमें पता चला कि हमारा एक जवान नक्सलियों के कब्जें में हैं… उसी वक्त हमने उन्हें छुड़ाने के प्रयास शुरू कर दिए थे। अभी डॉक्टर राकेश्वर सिंह मन्हास की चिकित्सा जांच कर रहे हैं।

मालूम हो कि छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में तीन अप्रैल को हुई मुठभेड़ के बाद अगवा किए गए जवान राकेश्वर सिंह मनहास की रिहाई के लिए नक्सलियों ने शर्तें रखी थीं। दंडकारण्य स्पेशल जोनल कमेटी की ओर से जारी दो पेज के पर्चे में कहा गया था कि सरकार पहले मध्यस्थ नियुक्त करे तब कोबरा कमांडो राकेश्वर सिंह मनहास की रिहाई करेंगे। नक्सलियों ने जारी पर्चे में यह माना था कि इस मुठभेड़ में उनके कुछ साथी मारे गए हैं।

नक्‍सलियों ने पर्चे में दावा किया था कि सुरक्षा बलों के 14 हथियार और दो हजार कारतूस उनके पास हैं। नक्‍सलियों ने कहा था कि सरकार को बातचीत के लिए माहौल बनाना चाहिए। बता दें कि नक्‍सलियों के इस हमले में 22 सुरक्षाकर्मी वीरगति को प्राप्‍त हुए थे जबकि एक जवान था। बाद में खबर आई थी कि लापता जवान कोबरा कमांडो राकेश्वर सिंह मनहास नक्‍सलियों की कैद में हैं।

छत्तीसगढ़ के बीजापुर में सुरक्षा बलों पर हुए नक्सली हमले का मास्टरमाइंड माड़वी हिडमा इस समय चर्चा में है। बीजापुर और सुकमा जिले की सीमा पर स्थित तर्रेम के टेकलागुड़ा गांव में 3 अप्रैल को सुरक्षा बल और नक्सलियों के बीच हुए संघर्ष में माड़वी हिडमा ही माओवादियों को लीड कर रहा था। यह इलाका नक्सलियों का गढ़ है और यहां माओवादियों की बटालियन नंबर वन का दबदबा है। इस बटालियन का तकनीक कौशल इसे दूसरी नक्सल बटालियनों से अलग करता है।

बस्तर के साउथ जोन (सुकमा, बीजापुर और दंतेवाड़ा) में सक्रिय इसी बटालियन का कमांडर है हिडमा। हिडमा की मौत की खबर जब तब फैलती रही है, लेकिन हर बार किसी नई बड़ी वारदात में उसका नाम आ जाता है। हिडमा के बारे में पुलिस और सुरक्षा बल के पास भी ज्यादा जानकारी नहीं है। दैनिक भास्कर ने उसके बारे में जानने के लिए पूर्व नक्सली कमांडर बदरना से बात की। बदरना 2000 में आत्मसमर्पण कर चुके हैं। फिलहाल जगदलपुर में रहते हैं। दरअसल 1996 में बदरना ने ही हिडमा को माओवादी संगठन में भर्ती किया था। बदरना उसके नक्सली संगठन में भर्ती होने और फिर सेंट्रल कमेटी तक पहुंचने का किस्सा विस्तार से बताते हैं।

महज 16 साल की उम्र में नक्सल संगठन में हुआ भर्ती
हिडमा माओवादी संगठन में आया कैसे? इस सवाल पर बदरना कहते हैं, ’16 साल की उम्र में उसके गांव पूर्वती में माओवादियों की ग्राम राज्य कमेटी ने उसे चुना। भर्ती की प्रक्रिया मैंने ही पूरी की थी। उसके साथ कई और बच्चे भी थे। उन्हीं में आज का मशहूर नक्सली पापाराव भी था। बच्चों के लिए माओवादियों में ‘बालल संगम’ नाम से एक संगठन होता है। हिडमा की शुरुआत उसी से हुई।’
बदरना बताते हैं, ‘दुबली पतली, लेकिन चुस्त कद काठी वाला हिडमा बहुत तेज-तर्रार था और चीजों को बहुत तेजी से सीखता था।’

‘उसकी इसी काबिलियत की वजह से उसे बच्चों की विंग ‘बालल संगम’ का अध्यक्ष बनाया गया। गोंड समाज से आने वाले हिडमा की शादी माओवादी संगठन में आने से पहले हो चुकी थी। उसका असली नाम मुझे ठीक से याद नहीं, लेकिन हिडमा नाम उसे संगठन ने दिया था।’ बस्तर में माड़वी हिडमा कई नामों से जाना जाता है। हिडमा उर्फ संतोष ऊर्फ इंदमूल ऊर्फ पोड़ियाम भीमा उर्फ मनीष। तो आखिर उसका असली नाम क्या है? इस पर बदरना कहते हैं कि रणनीति के तहत उसका असली नाम छिपाया जाता है।

नक्सल प्रभावित इलाकों में हिडमा को संतोष ऊर्फ इंदमूल ऊर्फ पोड़ियाम भीमा उर्फ मनीष के नाम से जाना जाता है। उसका असली नाम क्या है, यह कोई नहीं जानता है।
नक्सल प्रभावित इलाकों में हिडमा को संतोष ऊर्फ इंदमूल ऊर्फ पोड़ियाम भीमा उर्फ मनीष के नाम से जाना जाता है। उसका असली नाम क्या है, यह कोई नहीं जानता है।

माओवादियों का अपना एजुकेशन सिस्टम और कल्चरल कमेटी होती है। यहां हिडमा ने पढ़ाई करने के साथ गाना-बजाना सीखा। क्रांति गीत और कुछ खास तरह के वाद्ययंत्रों को बजाना सीखना माओवादियों के प्रशिक्षण का हिस्सा होता है। बदरना बताते हैं, ‘हिडमा जितना अच्छी तरह एंबुश लगाना सीख रहा था, उतना ही अच्छा वह वाद्ययंत्रों को बजाने में भी था। उसकी आवाज में भी दम है। उसकी तेजी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि वह प्राथमिक उपचार की शिक्षा लेने में भी सबसे आगे था।’

ट्रेनिंग के बाद हिडमा की पहली पोस्टिंग महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में की गई थी। बदरना बताते हैं, ‘2010 में ताड़मेटला में 76 जवानों की हत्या के बाद उसे संगठन में अहम जिम्मेदारी दी गई। इसके बाद झीरम घाटी के हमले की रणनीति भी हिडमा ने ही तैयार की। 2017 में सुकमा के बुर्कापाल में सेंट्रल रिजर्व फोर्स पर हुए हमले का मास्टरमाइंड भी वही था।’ बदरना कहते हैं, ‘अपनी उम्र के किसी भी माओवादी से वह बहुत आगे था। हालांकि जब हमले की रणनीति बनती है तो और भी बड़े-बड़े कमांडर इससे जुड़ते हैं, लेकिन हां, हिडमा जिस हमले को लीड करता है, उसकी रणनीति बनाने में वहीं आगे रहता है।’

हिडमा जिंदा है या मर गया? वह कोई आदमी है या सिर्फ पदनाम

हिडमा के बारे में बहुत कन्फ्यूजन है। वह जिंदा है या मर गया? माड़वी केवल पदनाम तो नहीं? यह सवाल अक्सर उठते रहते हैं। माओवादियों में कई बार किसी बड़े लड़ाके की मौत हो जाने पर उसके नाम पर पदनाम तय कर दिया जाता है। माओवादी कमांडर, रमन्ना और भूपति उसी श्रेणी में हैं। इनके मरने के बाद भी इनके पदनाम चला करते हैं।

बदरना इस बारे में कहते हैं, ‘अभी फिलहाल तो मैं हिडमा से नहीं मिला, लेकिन वह जिंदा है, यह जानता हूं। मैंने करीब 10 साल पहले उसे देखा था। तब वह वैसा ही था जैसा हमने भर्ती किया था। उस वक्त 30-31 साल का रहा होगा। अब तो वह 40-41 साल का होगा। संगठन के किसी व्यक्ति की सटीक उम्र किसी को नहीं पता होती, क्योंकि यह सब गरीब आदिवासी घर से होते हैं, इनका जन्म प्रमाण पत्र नहीं होता।’

यह दंतेवाड़ा का किस्तराम बाजार है। कहा जाता है कि हिडमा यहां आया-जाया करता है, लेकिन पुलिस उसे कभी पकड़ नहीं सकी।
यह दंतेवाड़ा का किस्तराम बाजार है। कहा जाता है कि हिडमा यहां आया-जाया करता है, लेकिन पुलिस उसे कभी पकड़ नहीं सकी।

पुलिस को चकमा देने में माहिर
बदरना कहते हैं, ‘पुलिस को हिडमा ने कई बार चकमा दिया। दंतेवाड़ा का स्थानीय बाजार है, किस्तराम। वहां कई बार पुलिस को जानकारी मिली कि हिडमा आ रहा है। पुलिस तैनात हुई। हिडमा वहां कई बार आया, पर उसे कोई पहचान नहीं पाया। पुलिस के पास उसकी जो फोटो है वह 25 साल पुरानी है। इसके अलावा माओवादियों में चाहे आप कमांडर बन जाएं या सिपाही रहें, सबका रहन-सहन एक जैसा होता है। इसलिए भी उसे पहचानना आसान नहीं है।’

तकनीक का जानकार हिडमा हर हमले का वीडियो बनाता है
बस्तर के साउथ जोन में तैनात किसी सीआरपीएफ के जवान से पूछेंगे तो वह बताएगा। हिडमा लड़ाई की रणनीति बनाने में इसलिए जबरदस्त है क्योंकि उसे आधुनिक तकनीक का बहुत ज्ञान है। बदरना कहते हैं, ‘यह बात बिल्कुल सच है। उसे तकनीक से बचपन में भी लगाव था। वह अपने हर हमले का वीडियो बनाता है ताकि उस हमले के कमजोर पॉइंट और मजबूत पॉइंट पर बाद में माओवादी फौज के बीच चर्चा हो सके।’

हर हमले के बाद संगठन के अन्य लोग और हमले में शामिल कमांडर से लेकर सिपाही तक सब लोग इस वीडियो को देखते हैं और उसकी समीक्षा करते हैं ताकि पता लगाया जा सके कि आखिर कहां चूक हुई और कहां हमने पहले से बेहतर किया।

यह सड़क सुकमा से बुर्कापाल जाती है। कुछ सालों पहले यहां नक्सली हमला हुआ था।
यह सड़क सुकमा से बुर्कापाल जाती है। कुछ सालों पहले यहां नक्सली हमला हुआ था।

बदरना बताते हैं कि पहले माओवादी हमलों में सिर्फ शामिल लोगों की बातचीत के आधार पर समीक्षा होती थी, लेकिन अब ज्यादातर नक्सल हमलों का वीडियो बनता है। बदरना हंसते हुए कहते हैं, ‘सुरक्षा बल ऐसा नहीं करते। वहां रणनीति एसी में बैठकर वह अफसर बनाते हैं, जिन्हें फील्ड में लड़ाई के लिए नहीं जाना। और फील्ड में जाने वाले सिपाही को बस निर्देश दिया जाता है। संघर्ष के बाद सफलता या असफलता की समीक्षा के लिए भी केवल अफसर बठते हैं।’

बदरना बताते हैं, ‘मैंने मीडिया में पढ़ा कि हिडमा को तेलुगु, तमिल, मराठी, हिंदी और फर्राटेदार अंग्रेजी आती है। ज्यादातर नक्सली तेलुगु, तमिल की थोड़ी-बहुत जानकारी रखते हैं। हिडमा वैसे भी बचपन से तेज था तो उसे यह दोनों भाषाएं दूसरों से ज्यादा आती हैं। उसकी पहली पोस्टिंग महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में हुई थी, इसलिए उसे मराठी भी आती है। हिंदी और स्थानीय बोली हल्बी हर नक्सली को आती है। गोंड समुदाय से होने की वजह से उसे गोंडवी भी आती है। बाकी उसके साथ के दूसरे माओवादियों से उसकी अंग्रेजी ठीक है, लेकिन फर्राटेदार बिल्कुल भी नहीं।’

इसे भी पढ़े…

Leave a Reply

error: Content is protected !!