भारतीय संस्कृति में रंजीत बाबू का स्थान सर्वोपरि:मंत्री

भारतीय संस्कृति में रंजीत बाबू का स्थान सर्वोपरि:मंत्री

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया, मृत्‍युंजय तिवारी, भेल्दी(सारण)।

भारतीय संस्कृति में शिक्षाविद् रंजीत सिंह का स्थान आज सर्वोपरि है।वे आजीवन बच्चों को समुचित शिक्षा मिले इसके लिए संघर्षरत रहे।

उक्त बातें मुख्य अतिथि सूबे के श्रम संसाधन मंत्री सुरेंद्र राम ने अमनौर प्रखण्ड के जेएम हाईस्कूल रायपुरा में महान शिक्षाविद् रंजीत सिंह की जयंती समारोह को संबोधित करते हुए कहीं।उन्होंने कहा कि आज देश की उन्नति के लिए बच्चियां नाम कर रही है।इसी माटी की बेटी चित्राली आज पूरे देश में अपने अभिनय का डंका बजा दी है।

चित्राली से आज सभी बच्चों को सीख लेने की आवश्यकता है।उन्होने कहा कि प्रवासी मजदूर थे उनको प्रवासी दुर्घटना योजना में एक लाख से बढाकर आज हमारी सरकार ने दो लाख कर दिया है।इतना ही आईटीआई के गुणवत्ता में भी काफी सुधार हो रहे हैं।बहरहाल,रंजीत बाबू के पदचिन्हो पर चलना ही उस महान आत्मा के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।बच्चों को उनके आदर्शों को अपनाने की जरूरत है।

पूर्व विधायक शत्रुघ्न तिवारी उर्फ चोकर बाबा ने कहा कि आज समाज के सभी लोगों को उनके विचारधारा को अपनाने की जरूरत है।जिला उपभोक्ता फोरम के चेयरमैन बी पी सिंह ने कहा कि गुरू का स्थान आज सबसे ऊपर है।बच्चे गुरू का सम्मान करें तभी उन्हे विद्या मिलेगी।

समारोह को मुख्य रूप से सारण जिला कांग्रेस के पूर्व जिला अनिल कुमार सिंह,पूर्व प्राचार्य रामाकांत सिंह,अधिवक्ता अशोक कुमार सिंह,भाजपा नेता अजीत सिंह,पूर्व मुखिया शंभूनाथ द्विवेदी प्रधानाध्यापक विजयेंद्र साह,कांग्रेस नेता नदीम अख्तर अंसारी एजाज खान,जगदीश सिंह,सोनू कुमार मिश्रा,मुखिया प्रतिनिधि मदनआदि ने संबोधित किया।

अध्यक्षता राजेश उपाध्याय व धन्यवाद ज्ञापन रायपुरा पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि मदन सिंह ने किया।इसके पूर्व आगत अतिथियों ने रंजीत बाबू की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।कांग्रेस नेता अनिल सिंह ने श्रम संसाधन मंत्री व अन्य को बुके व अंगवस्त्र से सम्मानित किया।

यह भी पढ़े

मधेपुरा में कोचिंग पढ़ने जा रहे 15 वर्षीय छात्र के अपहरण मामले में खुलासा, बच्चा बरामद, 4 अपराधी गिरफ्तार

Raghunathpur: उच्च माध्यमिक विद्यालय खुजवाँ में शिक्षा संवाद कार्यक्रम का हुआ आयोजन

अयोध्या में श्रीराम के प्राण प्रतिष्ठा को लेकर निखतिकलां के श्रीराम जानकी मंदिर में लगेगा 111 किलो लड्डू का भोग

शिक्षा मंत्री रहे चंद्रशेखर के बिगड़ते रहे बोल, क्यों?

‘राममय’ हुई अयोध्या,कैसे?

भारत के शक्ति तत्व की प्राण प्रतिष्ठा,कैसे?

भोजपुरी लोक संगीत के नायक मुहम्मद खलील

राजनीति से राम नीति की ओर…….

संघर्ष और बलिदान के बीच जन्मभूमि का मुद्दा मन में बना रहा- मोहन भागवत, प्रमुख RSS

Leave a Reply

error: Content is protected !!