अयोध्या में श्रीराम के प्राण प्रतिष्ठा को लेकर निखतिकलां के श्रीराम जानकी मंदिर में लगेगा 111 किलो लड्डू का भोग

अयोध्या में श्रीराम के प्राण प्रतिष्ठा को लेकर निखतिकलां के श्रीराम जानकी मंदिर में लगेगा 111 किलो लड्डू का भोग

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow

टारी बाजार के प्रसिद्ध हलुवाई कालीचरण साह निशुल्‍क बना रहे है लड्डु

श्रीनारद मीडिया,प्रसेनजीत चौरसिया,सीवान (बिहार)

करीब 550 सालो बाद सनातन धर्म के मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम 22 जनवरी को अपने महल में विराजमान होने वाले है.जिसके स्वागत में पूरा देश उमड़ पड़ा है।देश में दीपावली जैसा माहौल है.देश के सभी मंदिरों की साफ सफाई हो रही है.अधिकांश मंदिरों पर पूजा अर्चना के साथ अष्टयाम भी हो रहा है।

इसी कड़ी में निखतीकला के श्रीराम जानकी मंदिर में श्रीराम लला के प्राण प्रतिष्ठा के दिन यानी 22 जनवरी को 111 किलो के लड्डू से भगवान श्रीराम और माता जानकी सहित मंदिर में विराजे अन्य देवी देवताओं को भोग लगाया जाएगा।और रामभक्तो के बीच प्रसाद वितरण होगा।

पूरा देश राम के कार्यों में लगा है टारी बाजार के प्रसिद्ध हलुवाई कालीचरण साह अपने कारीगर साथियों के साथ निस्वार्थ भाव से बिन मजदूरी के 111 किलो लड्डू बांधने में लगे है।


इस आशय की जानकारी समाजसेवी राजीव श्रीवास्तव ने दी।
मौके पर पुजारी सूचित सिंह , धनंजय सिंह , पूर्व मुखिया अजीत सिंह , पूर्व सरपंच सह पैक्स अध्यक्ष अजय प्रताप सिंह , सुरेन्द्र सिंह , विनय कुमार सिंह , संजय सिंह , मंटू सिंह , पिंटू सिंह , रामश्रय सिंह , राजू सिंह , अवधेश पडित, चितरंजन सिंह , मनोज कुमार सिंह , गुड्डू सिंह , जितेन्द्र सिंह , अरविंद सिंह , प्रियांशु सिंह अन्य ग्रामीण मौजूद रहे ।

यह भी पढ़े

शिक्षा मंत्री रहे चंद्रशेखर के बिगड़ते रहे बोल, क्यों?

‘राममय’ हुई अयोध्या,कैसे?

भारत के शक्ति तत्व की प्राण प्रतिष्ठा,कैसे?

भोजपुरी लोक संगीत के नायक मुहम्मद खलील

राजनीति से राम नीति की ओर…….

संघर्ष और बलिदान के बीच जन्मभूमि का मुद्दा मन में बना रहा- मोहन भागवत, प्रमुख RSS

Leave a Reply

error: Content is protected !!