महामारी में गरीबों के हक़ का राशन हड़प रहे हैं, राशन डीलर : बबलू प्रकाश

 

महामारी में गरीबों के हक़ का राशन हड़प रहे हैं, राशन डीलर : बबलू प्रकाश

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow

लॉकडाउन में गरीबों को नही मिल रहा है राशन, राशन डीलरो की मनमानी जारी : आप

श्रीनारद मीडिया, पटना (बिहार):

आम आदमी पार्टी बिहार के प्रदेश प्रवक्ता बबलू प्रकाश, कुम्हरार विधानसभा क्षेत्र के टीम के साथ पटना के बाजार समिति स्थित FCI गोदाम का निरीक्षण किया।

बबलू ने, राशन डीलर के झूठ का पर्दाफाश करते हुए कहा कि लॉकडाउन में गरीबो का राशन, राशन माफिया लूट रहे हैं। राशन डीलर कार्डधारकों को कम राशन दे रहे हैं। पूछने पर राशन डीलर का रटा रटाया बहाना होता है कि FCI गोदाम से हमलोगों को अनाज कम मिलता है। प्रत्येक बोरी में 5 से 8 Kg गेंहू- चावल कम होता है। इसलिए हम कार्डधारकों को 4 से 10 केजी राशन कम देते हैं।

मामले की सत्यता जानने के लिए बबलू प्रकाश ने बाजार समिति स्थित FCI गौदाम का निरीक्षण किया। उन्होंने पाया कि गौदाम में रखे अनाज की बोरी का बजन सही है और अनाज की क़्वालिटी भी उत्तम है। राशन डीलर झूठ बोलता है कि गोदाम से अनाज कम मिलता है।

पटना के वार्ड 48 में दो ऐसा राशन डीलर है जिसका अनुज्ञप्ति संख्या 516/16 एवं 514/16 है, जो खुलेआम गरीबो का राशन डकार जाता है। दो यूनिट वाले कार्ड धारी को 4KG गेंहू 6KG चावल की जगह 6 kg राशन देकर 4 kg राशन हड़प जाता है। और अनाज की क़्वालिटी इतना घटिया होती है कि उसे जानवर भी नही खाये। एफसीआई गोदाम से उत्तम क़्वालिटी का अनाज चलता है लेकिन डीलर के पास पहुंचते ही सड़ जाता है। सरकार, गरीबों के साथ हो रहे भ्रस्टाचार का जांच कराए।

उन्होंने कहा कि बिहार सरकार ने पिछले साल लगे लॉकडाउन के बाद पटना के गरीब निर्धन लोगो को राशन कार्ड बना कर दिया था। इसके बाबजूद राशन डीलर इस महामारी में गरीब लोगों के हक़ का राशन हड़प रहे है।
इस बाबत बबलू प्रकाश ने पटना सदर के अनुमंडल पदाधिकारी से बात कर राशन माफियाओं के खिलाफ कार्यवाही करने की मांग किया। और लिखित शिकायत करने की बात कही है।

यह भी पढ़े

बेखौफ चोरों ने शहर के एक और घर को बनाया निशाना

मैरवा में बीएसएफ जवान के घर से 24 लाख की संपत्ति चोरी

बेटों को दिलाने गए थे नए कपड़े, दे दी मौत; खुद का भी गला काटकर कुएं में कूद गया पिता

विश्व की सबसे बड़ी रसोई के रूप में विख्‍यात  है जगन्‍नाथ धाम पुरी  मंदिर का रसोई, पढ़े क्‍या है इस रसोई की विशेषता

Siwan में 16 साल से नियोजन पत्र लेकर घुमते घुमते मर गया आवेदक, लेकिन नहीं हुआ शिक्षक पद पर योगदान

CBSE बोर्ड 12वीं की परीक्षा पर अहम फैसला आज, 11 बजे होगी बैठक

Leave a Reply

error: Content is protected !!