Rohit sharma becomes 2nd batter to score 5000 runs for single franchise virat kohli tops the list

Hindustan Hindi News


ऐप पर पढ़ें

रोहित शर्मा की कप्तानी में मुंबई इंडियंस की टीम अपने पिछले सीजन को भुलाकर आईपीएल 2023 में प्लेऑफ में क्वालीफाई करने के करीब पहुंच गई है। टीम ने जारी सीजन में लीग चरण में 14 मैच में से 8 जीते और 6 में हार का सामना करना पड़ा। 16 अंक के साथ मुंबई इंडियंस की टीम प्वाइंट्स टेबल में चौथे स्थान पर पहुंच गई है। टीम को प्लेऑफ में पहुंचने के लिए अब किस्मत का साथ चाहिए यानी अगर आरसीबी अपना आखिरी लीग मुकाबला हार जाती है तो टीम प्लेऑफ में पहुंच जाएगी। वहीं दूसरी तरफ बतौर बल्लेबाज रोहित शर्मा का फॉर्म शुरुआती मैचों में ज्यादा अच्छा नहीं रहा था। लेकिन लीग चरण के आखिरी मैचों में वह फॉर्म में नजर आए। रविवार को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ करो यो मरो के मुकाबले में उन्होंने सीजन की दूसरी फिफ्टी लगाई। 

सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ अपने आखिरी लीग मैच में रोहित शर्मा लय में नजर नहीं आ रहे थे। पारी की शुरुआत में उनके बल्ले से रन नहीं निकल रहे थे। इस वजह से कैमरन ग्रीन ने पारी को संभाला और टीम के लिए जारी सीजन का सबसे तेज फिफ्टी ठोका। इसके बाद रोहित ने भी तेवर दिखाए। उमरान मलिक के ओवर में उन्होंने चौकों की हैट्रिक लगाई और 31 गेंद में अर्धशतक पूरा किया। रोहित 37 गेंद में 56 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। अपनी पारी में उन्होंने 8 चौके और एक छक्का लगाया।

56 रन की पारी की बदौलत वह मुंबई इंडियंस के लिए 5000 रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं। वह विराट कोहली के बाद एक फ्रेंचाइजी के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने 241 मैचों में 6191 रन बनाए हैं। विराट ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए 7162 रन बनाए हैं। 

मैच की बात करें तो सनराइजर्स ने मयंक अग्रवाल (46 गेंद, 83 रन) और विवरांत शर्मा (47 गेंद, 69 रन) के अर्द्धशतकों की मदद से मुंबई के सामने 201 रन का विशाल लक्ष्य रखा। मुंबई ने मात्र 18 ओवर में यह स्कोर हासिल कर लिया। ग्रीन ने मुंबई को यह बहुमूल्य जीत दिलाने के लिये अपना पहला आईपीएल शतक जड़ा। इसी साल मुंबई से जुड़ने वाले ग्रीन ने 47 गेंद पर आठ चौके और आठ छक्के लगाकर 100 रन की नाबाद पारी खेली और 18वें ओवर की आखिरी गेंद पर विजयी रन बनाये। 

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow



Source link

Leave a Reply

error: Content is protected !!