samsung galaxy a73 and samsung galaxy s20 fe get security boost with latest update – Tech news hindi

Hindustan Hindi News


ऐप पर पढ़ें

सैमसंग स्मार्टफोन यूजर्स के लिए खुशखबरी है। सैमसंग के पुराने फोन पहले से ज्यादा सेफ होने वाले हैं। दरअसल, सैमसंग ने अपने कुछ डिवाइसेस के लिए सिक्योरिटी पैच अपडेट जारी कर दिया है। सैमसंग ने कुछ दिन पहले Galaxy S21 FE, Galaxy A23 और Galaxy A52 के लिए अपडेट जारी किया था। और अब, कंपनी पुराने गैलेक्सी S20 FE के लिए अपडेट रिलीज किया जा रहा है। अपडेट वर्तमान में हैंडसेट के 4G स्नैपड्रैगन वेरिएंट को मिल रहा है। इसके अलावा, गैलेक्सी A73 को भी लेटेस्ट सिक्योरिटी अपडेट मिल रहा है।

इन दो फोन्स को मिल रहा लेटेस्ट सिक्योरिटी अपडेट

सैममोबाइल की रिपोर्ट के मुताबिक, गैलेक्सी A73 के लिए फर्मवेयर वर्जन A736BXXS3CWE1 के साथ मई 2023 सिक्योरिटी पैच जारी किया जा रहा है। वर्तमान में, अपडेट केवल ब्राजील के यूनिट्स के लिए रिलीज किया जा रहा है, लेकिन हम उम्मीद कर सकते हैं कि यह जल्द ही और अधिक क्षेत्रों के लिए भी रिलीज किया जाएगा। आउटलेट का कहना है कि अपडेट का साइज 227.29 एमबी है। कहा जा रहा है कि अपडेट कुछ मामूली बग फिक्स को छोड़कर कोई नए फीचर्स नहीं लाता है।

आ गए 43 से 75 इंच तक के चार नए Smart TV, साथ में ₹9990 का स्पीकर FREE

इसी तरह, गैलेक्सी S20 FE को फर्मवेयर वर्जन G780GXXU4EWD2 के साथ नया मई सिक्योरिटी पैच मिल रहा है। अपडेट वर्तमान में रूस में उपलब्ध है और अगले कुछ हफ्तों में इसके और भी देशों में रोलआउट होने की उम्मीद है। बता दें कि, इस हैंडसेट का 2020 में लॉन्च किया गया था, और उस समय सैमसंग की अपडेट पॉलिसी के अनुसार, इसे कोई बड़ा अपडेट प्राप्त नहीं होगा, लेकिन दो और सालों तक सिक्योरिटी पैच मिलता रहेगा।

एक रिचार्ज में 14 OTT फ्री, साथ में 400 Mbps स्पीड और अनलिमिटेड डेटा; कीमत भी कम

ऊपर बताए फोन यूज करने वाले ग्राहक को अपडेट के लिए एक ओटीए नोटिफिकेशन मिलेगा। यदि नहीं, तो वे सेटिंग के अंदर, सॉफ्टवेयर अपडेट पर जाकर और डाउनलोड और इंस्टॉल करें पर टैप करके मैन्युअली अपडेट इंस्टॉल कर सकते हैं। सिक्योरिटी पैच आमतौर पर आपके डेटा को प्रभावित नहीं करते हैं लेकिन बैकअप रखना हमेशा एक अच्छा ऑप्शन है।

 

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow



Source link

Leave a Reply

error: Content is protected !!