सैप जवान को सीवान में बदमाशों ने मारी गोली.

सैप जवान को सीवान में बदमाशों ने मारी गोली.

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया सेंट्रल डेस्क

सीवान में महाराजगंज थाना क्षेत्र के रेलवे ढाला समीप दुकान से दवा खरीद रहे सैप जवान को दो बदमाशों ने गोली मारकर घायल कर दिया।  आरा के जगदीशपुर निवासी सैप जवान अनिल सिंह ने गोली लगने के बाद भी हमलावर को पकड़ने का प्रयास किया। लेकिन दोनों बाइक छोड़कर भागने में सफल रहे। घायल जवान को अनुमंडलीय अस्‍पताल में भर्ती कराया गया। वहां से सदर अस्‍पताल रेफर कर दिया गया। घटना के बाद एसडीपीओ पोलस्त कुमार क्राइम मीटिंग स्‍थगित कर थानाध्यक्षों संग मौके पर पहुंचे और जांच में जुट गए। सैप जवान के कंधे में गोली लगी है।

कंधे को भेदती निकल गई गोली 

बता दें कि सैप जवान अनिल सिंह भगवानपुर थाने में तैनात हैं। उन्‍होंने बताया कि वे बुधवार को भगवानपुर थानाध्यक्ष पंकज कुमार के साथ अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी की क्राइम मीटिंग में आए थे। इसी बीच रेलवे ढाला के समीप प्रशांत मेडिकल नामक दुकान से दवा खरीद रहे थे, तभी बाइक से आए दो युवकों ने नजदीक से उन्‍हें गोली मार दी। गोली दाहिने कंधे को भेदती चली गई।

उन्‍होंने बदमाशों को पकड़ने का प्रयास किया लेकिन वे बाइक छोड़कर फरार हो गए। घायल जवान इसके बाद एसडीपीओ कार्यालय पहुंचे और थानाध्‍यक्ष को घटना की जानकारी दी। इसके बाद अनिल सिंह को अनुमंडलीय अस्‍पताल लाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्‍पताल रेफर कर दिया गया। एसडीपीओ ने बताया कि बदमाशों की बाइक जब्‍त कर ली गई है। जल्‍द उन्‍हें दबोचा जाएगा।

घायल जवान ने दबोचा एक अपराधी को 

गोली लगने के बाद सैप जवान अनिल सिंह ने हिम्मत दिखाते हुए बदमाशों को पकड़ने की कोशिश की। उन्होंने एक बदमाश को पिस्टल के साथ पकड़ भी लिया था लेकिन वे भाग निकले। वहीं फायरिंग की घटना के बाद दवा दुकानदार अशोक सिंह काउंटर के अंदर लेट गए। बता दें कि गोली जवान के शरीर से निकाल कर दुकान के काउंटर से टकरा गई। दिनदहाड़े सैप जवान को गोली मारने की घटना के बाद शहर के लोग दहशत में हैं। लोगों में यह चर्चा है कि जब पुलिस सुरक्षित नहीं है तब आमलोगों का क्या होगा।

 

Leave a Reply

error: Content is protected !!