Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the newsmatic domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home/imagequo/domains/shrinaradmedia.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6121
शिव स्तुति: आशुतोष शशाँक शेखर  चंद्र मौली चिदंबरा | ashutosh shashank shekhar chandra mauli chidambara lyrics in hindi - श्रीनारद मीडिया

शिव स्तुति: आशुतोष शशाँक शेखर  चंद्र मौली चिदंबरा | ashutosh shashank shekhar chandra mauli chidambara lyrics in hindi

शिव स्तुति: आशुतोष शशाँक शेखर  चंद्र मौली चिदंबरा | ashutosh shashank shekhar chandra mauli chidambara lyrics in hindi

श्रीनारद मीडिया, सेंट्रल डेस्‍क:

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
priyranjan singh
IMG-20250312-WA0002
IMG-20250313-WA0003
previous arrow
next arrow

आशुतोष शशाँक शेखर (ashutosh shashank shekhar) भजन भगवान शिव के स्तुति के लिये गाया जाता है कहा जाता है कि भगवान शिव अपने भक्तों की प्रार्थना बहुत जल्दी सुनते हैं. इसलिये इन्हे ‘आशुतोष’ भी कहा जाता है. अत: जो भी भक्त पूरे श्रध्दाभाव से भगवान शिव की स्तुति करता है उसकी सारी मनोकामना जरुर पूर्ण होती है।

भगवान शिव त्रिदेवो (ब्रम्हा, विष्णु व महेश) मे से एक तथा हिंदू धर्म के प्रमुख देवता है। इन्हे भोलेनाथ, नटराज, आदियोगी, अर्धनारीश्वर, त्रिपुरारी, नीलकंठ, महादेव आदि नामो से जाना जाता है।

भगवान शिव के ऐसे कई नाम है जिनके अर्थ से भगवान शिव के अन्य गुणों को समझा जा सकता है जैसे अर्धनारीश्वर अर्थात आधा नारी (माता पार्वती) और आधा स्वयं भगवान शिव, और महादेव अर्थात देवों के देव से है. आइये आज हम सब इस लेख मे भगवान शिव की स्तुति (Shiv Stuti) आशुतोष शशाँक शेखर,चन्द्र मौली चिदंबराशिव (ashutosh shashank shekhar) से करते है।

आशुतोष शशाँक शेखर स्तुति | ashutosh shashank shekhar Stuti in Hindi

 

आशुतोष शशाँक शेखर, चन्द्र मौली चिदंबरा,
कोटि कोटि प्रणाम शम्भू, कोटि नमन दिगम्बरा ॥

निर्विकार ओमकार अविनाशी, तुम्ही देवाधि देव,
जगत सर्जक प्रलय करता, शिवम सत्यम सुंदरा ॥

निरंकार स्वरूप कालेश्वर, महा योगीश्वरा,
दयानिधि दानिश्वर जय, जटाधार अभयंकरा ॥

शूल पानी त्रिशूल धारी, औगड़ी बाघम्बरी,
जय महेश त्रिलोचनाय, विश्वनाथ विशम्भरा ॥

नाथ नागेश्वर हरो हर, पाप साप अभिशाप तम,
महादेव महान भोले, सदा शिव शिव संकरा ॥

जगत पति अनुरकती भक्ति, सदैव तेरे चरण हो,
क्षमा हो अपराध सब, जय जयति जगदीश्वरा ॥

जनम जीवन जगत का, संताप ताप मिटे सभी,
ओम नमः शिवाय मन, जपता रहे पञ्चाक्षरा ॥

आशुतोष शशाँक शेखर, चन्द्र मौली चिदंबरा,
कोटि कोटि प्रणाम शम्भू, कोटि नमन दिगम्बरा -3 ॥

Shiv stuti: ashutosh shashank shekhar

भगवान शिव के अन्य नाम व अर्थ- भगवान शिव को भोलेनाथ, महाकाल, नटराज, नीलकंठ, आदियोगी, अर्धनारीश्वर, त्रिपुरारी, महादेव, जटाधारी, सर्पधारी, गंगाधारी, आदि नामो से जाना जाता है।

भगवान शिव के सभी नाम या यू कहे कि शिव जी के विभिन्न रूप उनके विभिन्न प्रकार के धार्मिक और आध्यात्मिक आदर्शों को प्रकट करते हैं। जैसे भगवान शिव को आदियोगी भी कहा जाता है क्युकि भगवान शिव तपस्या, ध्यान, और साधना के प्रतीक माने जाते हैं। तथा भगवान का नटराज रूप सृष्टि, संहार और मोक्ष की प्रतिष्ठा का प्रतीक माना जाता है।

 

यह भी पढ़े

भगवानपुर हाट  में अबतक डेंगू के चार मरीज मिले, दो का चल रहा है इलाज

आदि शंकराचार्य की 108 फीट ऊँची प्रतिमा चर्चा में क्यों है?

स्वाट/सर्विलांस व थाना लोनीकटरा की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा अन्तर्राज्यीय 03 शातिर मादक पदार्थ तस्करों को किया गया गिरफ्तार 

डॉ0 सिताराम सिंह एसोसिएन ऑफ सर्जन के प्रदेश अध्यक्ष बने

कनाडा-भारत तनाव का सिख समुदाय पर क्या असर पड़ेगा ?

लाल बहादुर शास्त्री जयंती की सफलता हेतु बैठक का आयोजन

भोजपुरी के भागीरथ, सुप्रसिद्ध साहित्यकार पाण्डेय कपिल जी के जयंती पर बेर बेर नमन बा!

दीदीजी फाउंडेशन ने डॉ. आर. बी. अनुरागी को दिया डा. सर्वपल्ली राधाकृष्णन राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान

मुजफ्फरपुर में दोस्त ने दोस्त का किया अपहरण,  फिरौती में मांगी 20 लाख रूपया

सब्जी बेचकर कमाए लाखों करोड़ों रुपए जानिए कैसे

Leave a Reply

error: Content is protected !!