हसनपुरा में हनुमत प्राण प्रतिष्ठात्मक को ले निकली शोभा यात्रा 

हसनपुरा में हनुमत प्राण प्रतिष्ठात्मक को ले निकली शोभा यात्रा

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया, कुमार आशीष, हसनपुरा, सीवान (बिहार):

सीवान जिले के हसनपुरा नगर पंचायत के हसनपुरा स्थित लाल मंदिर में चल रहे दो दिवसीय प्राण प्रतिष्ठात्मक महायज्ञ का समापन शनिवार को शोभायात्रा के साथ सम्पन्न हुआ। यह महायज्ञ हनुमत प्राण प्रतिष्ठा स्थापना को ले बीते शुक्रवार से चल रहा था।

जहां शनिवार की दोपहर महायज्ञ के आचार्य वरुण मिश्रा के नेतृत्व में ढोल नगाड़े, गाजे बाजे व डीजे के साथ हनुमानजी का शोभा यात्रा निकाल पूरे नगर को भ्रमण कराया गया। इस दौरान हनुमानजी के दर्शन करने के लिए कतारबद्ध महिला व पुरुषों का जन सैलाब उमड़ पड़ा।

 

यह शोभा यात्रा लाल मंदिर से निकल कर हसनपुरा बड़ी बाजार के रास्ते, सिसवन स्टेट हाइवे-89 से होते हुए हसनपुरा चौमुहानी, थाना परिसर, प्रखंड मुख्यालय होते हुए, अरंडा स्थित नरसिंह स्थान, मदरसा गौसिया, ब्रह्म स्थान, काली स्थान चौक होते हुए, अरंडा गोला बाजार, उसरी बाजार होते हुए पुनः मंदिर परिसर पहुंचा।

इस शोभायात्रा में युवा, बच्चे, कुंवारी कन्याओं के अलावे सैकड़ों महिला व पुरुष शामिल थे। जहां जय श्रीराम, जय हनुमान आदि नारे से पूरा वातावरण गुज उठा। वही डीजे के धुन पर युवा थिरकते नजर आए। इस शोभायात्रा में अबीर गुलाल भी खूब उड़े। वही शोभायात्रा के बाद महा भंडारा का भी आयोजन किया गया था। मौके पर सैकडों श्रद्धालु उपस्थित थे।

यह भी पढ़े

भारत और पाकिस्तान के बीच सिंधु जल संधि क्या है?

सीवान में साइकिल चोरी करते पकड़ाया शातिर,भीड़ ने पीटा

नवयुवक संघ सेवा समिति जागृति क्लब का 34वाँ वर्षगांठ धूम धाम से मनाया गया

मोटे अनाज को महत्त्वपूर्ण ‘पोषक अनाज’ क्यों माना जाता है?

Leave a Reply

error: Content is protected !!