सिधवलिया की खबरें : सारण रेंज के डीआईजी  ने सिधवलिया अनुमंडल पुलिस कार्यालय का किया निरीक्षण

सिधवलिया की खबरें : सारण रेंज के डीआईजी  ने सिधवलिया अनुमंडल पुलिस कार्यालय का किया निरीक्षण

श्रीनारद मीडिया, सिधवलिया, गोपालगंज (बिहार):

000
previous arrow
next arrow
000
000
previous arrow
next arrow


सारण रेंज के डीआईजी निलेश कुमार ने सिधवलिया अनुमंडल पुलिस कार्यालय का विस्तृत निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने लंबित कांडों की समीक्षा करते हुए उनके त्वरित निष्पादन पर विशेष जोर दिया। डीआईजी ने सिरिस्ता से संबंधित मामलों की भी जांच की और पिछली समीक्षा बैठक में दिए गए दिशा-निर्देशों के अनुपालन की प्रगति का आकलन किया। उन्होंने पाया कि कुछ मामलों में प्रगति संतोषजनक है, जबकि शेष मामलों में तेजी लाने की आवश्यकता है।
डीआईजी ने एसडीपीओ एवं सर्किल इंस्पेक्टर को लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन का सख्त निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि मामलों के निष्पादन में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सभी अधिकारी निर्धारित समय सीमा में कार्रवाई सुनिश्चित करें।

निरीक्षण के क्रम में अनुमंडल कार्यालय की कार्यप्रणाली का भी जायजा लिया गया। विधि-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने और अपराध पर अंकुश लगाने के लिए आवश्यक रणनीतियों पर चर्चा की गई। पूरे सारण में आगामी शिवरात्रि पर्व को ध्यान में रखते हुए जिला पुलिस बल की विशेष तैनाती करने के निर्देश दिए गए ताकि पर्व के दौरान शांति और सुरक्षा बनी रहे।
इस अवसर पर सिधवलिया अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर-2 राजेश कुमार तथा संबंधित थाना अध्यक्ष भी उपस्थित रहे।

 

 

 

महिला हत्याकांड का फरार आरोपी  सोहेल आलम उर्फ़ साहिल अली को गिरफ्तार

श्रीनारद मीडिया, सिधवलिया, गोपालगंज (बिहार):

गोपालगंज जिला के सिधवलिया थाने की पुलिस ने सोमवार को छापेमारी कर थाने के गंगवा गांव की एक महिला हत्याकांड का फरार आरोपी गंगवा गांव के सोहेल आलम उर्फ़ साहिल अली को गिरफ्तार किया l बताते चलें कि गत 20 जनवरी को गंगवा गांव मे एक महिला नईमा खातुन की संदिग्धवस्था मे मौत हो गई थी, परन्तु मृतिका की माँ के बयान पर पुलिस ने साहिल अली सहित ससुराल के 14 व्यक्ति नामजद सहित अन्य लोगों पर दहेज नहीं मिलने पर हत्या की प्राथमिकी कर मामले की छानबीन कर रही थी l सोमवार को पुलिस ने गंगवा मे ही छापेमारी कर गिरफ्तार किया एवंन पूछताछ के बाद न्यायालय मे भेज दिया l

 

महिला के साथ मारपीट करने का मामले सामने आया

श्रीनारद मीडिया, सिधवलिया, गोपालगंज (बिहार):
सिधवलिया थाना क्षेत्र के बिशनपुरा बाजार में 5 तारीख को महिला से अभद्रता, मारपीट और लूट का मामला सामने आया है।

जानकारी के अनुसार गंगवा गांव की रूबी देवी के साथ अजय प्रसाद ने अभद्र भाषा का प्रयोग किया। जब महिला के पति ने इसका विरोध किया तो आरोपित ने हमला कर दिया, जिससे उन्हें चोटें आईं। आरोप है कि महिला के बाल पकड़कर उसे अर्धनग्न करने की कोशिश की गई और कमर से पिस्टल निकालकर कनपटी पर सटा दिया, जिससे महिला भयभीत हो गई।

 

इसके बाद महिला के पति के गले से करीब डेढ़ लाख रुपये कीमत की सोने की चेन और महिला के कान की बाली लूट ली गई। घटना के दौरान विजय गुप्ता और मिथिलेश गोसाई पर हॉकी से महिला व उसके पुत्र की पिटाई करने का आरोप है। पुलिस ने तीन नामजद और दो अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 

यह भी पढ़े

केन्द्रीय मंत्री ने डॉ. यतीन्‍द्र सिन्‍हा को किया सम्मानित

जब तक प्रस्ताव का निपटारा नहीं हो जाता सदन की कार्यवाही में हिस्सा नहीं लेंगे-लोकसभा अध्यक्ष

विपक्ष की महिला सांसद करने वाली थीं पीएम मोदी का घेराव,क्यों?

शादी में भोजन को लेकर कन्फ्यूजन अब दूर होगी?

रिश्वतखोर BDO को निगरानी ने किया अरेस्ट, प्रखंड प्रमुख से 50 हजार रू घूस लेते हुआ गिरफ्तार…..

बांका में अपहरण कांड का खुलासा:पुलिस ने 72 घंटे में युवक को बचाया

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!