सिसवन की खबरें :  भगवान का जन्म असुरों और पापियों का नाश करने के लिए होता है –  अनुराग कृष्‍ण

सिसवन की खबरें :  भगवान का जन्म असुरों और पापियों का नाश करने के लिए होता है –  अनुराग कृष्‍ण

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया, सिसवन,  सिवान(बिहार):

सीवान जिले के सिसवन प्रखंड के साईपुर में चल रहे विष्णु महायज्ञ के छठे दिन राम के जन्म होते ही पंडाल में प्रभु श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा। कथावाचक पंडित अनुराग कृष्ण ने कहा कि भगवान का जन्म असुरों और पापियों का नाश करने के लिए हुआ था। भगवान राम ने बाल्यावस्था से ही असुरों का नाश किया। उन्होंने कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम का जीवन चरित्र अनंत सदियों तक चलता रहेगा। राम कथा में पिता के प्रति मां के प्रति और भाई के प्रति प्रभु राम का जो स्नेह प्रेम रहा सदा सदा के लिए अमर है। उन्होंने कहा कि राजा दशरथ के संतान न होने के कारण अपने कुलगुरु वशिष्ठ के पास जाते हैं। जहां वशिष्ठ द्वारा श्रृंगी ऋषि से शुभ पुत्र कामेष्टि यज्ञ करवाते है। यज्ञ कुंड से अग्नि देवता का प्रकट होकर राजा दशरथ को खीर प्रदान करते हैं। जिसके बाद राजा दशरथ द्वारा तीनों रानियों कौशल्या, कैकई और सुमित्रा को खीर देते है। उस खीर के खाने से तीनों रानियों को भगवान राम सहित भरत, लक्ष्मण और शत्रुघ्न का जन्म होता है। इस दौरान भव्य झांकी भी निकल गई झांकी में राम, सीता,लक्ष्मण सहित कई ऋषि मुनियो के रूप में डॉक्टर अशोक पाण्डेय सहित बाल कलाकार दिखे।साहिब दरबार के पीठाधिपति पूज्य सरकार जी के सानिध्य में आयोजित श्री विष्णु महायज्ञ में दान कर्ता के रूप में पहुंचे राष्ट्रीय एथलीट विकास सिंह ने सनातन धर्म को सभी धर्मो से उत्तम बताते हुए कहा कि सनातन धर्म सभी को आपस में प्रेम करना सीखना है।इसके पहले उन्होंने कार्यक्रम में पहुंचे कथा वाचक सहित पूरे मंडली को विशिष्ट उपहार देकर सम्मानित किया।

 

शराब पीने के आरोप में दो लोग गिरफ्तार

श्रीनारद मीडिया, सिसवन,  सिवान(बिहार):

सिसवन थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए ग्यासपुर गांव से शराब पीने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान ग्यासपुर गांव निवासी आस महम्मद तथा सोहेल आलम बताया जा रहे हैं। पुलिस द्वारा आगे की कार्रवाई करने के लिए उन्हें सीवान न्यालय भेज दिया गया।

 

प्रखंड कार्यालय में हंगामा कर रहे व्‍यक्ति गिरफ्तार

श्रीनारद मीडिया, सिसवन,  सिवान(बिहार):

सिसवन प्रखंड पर हंगामा करते हुए पुलिस ने एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार। बताते चल के सिसवन थाना पुलिस द्वारा सिसवन ब्लॉक पर हंगामा करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान सिवान जिले के तरवारा थाना क्षेत्र के बजड़हीया गांव के रहने वाले चंदन कुमार के रूप में हुई है। बाद में जब चंदन कुमार का मेडिकल जांच कराया गया तो शराब पीने की पुष्टि हुई है। गिरफ्तार आरोपी को सिवान न्यालय आगे की कार्रवाई करने के लिए भेज दिया गया।

 

 

मारपीट की घटना में  महिला घायल

श्रीनारद मीडिया, सिसवन,  सिवान(बिहार):

सिसवन थाना क्षेत्र के भगवानपुर गांव में आपसी विवाद में हुई मारपीट की घटना में एक महिला घायल हो गई। घायल महिला स्थानीय निवासी मनोज साहनी की पत्नी अनीता देवी है। घायल का इलाज सिसवन रेफरल अस्पताल में कराया गया। पुलिस को मामले की जानकारी दी गई है।

 

बारिस से आन जन जीवन हुआ परेशान

श्रीनारद मीडिया, सिसवन,  सिवान(बिहार):
हसनपुरा में बुधवार की सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए रहे। जहां सुबह 9 बजे से बूंदाबांदी ने आम जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया। लगातार बूंदाबांदी ने लोगों को ठंड का अहसास कराया। बाजार सहित मुख्य सड़कें सन्नाटा दिखा। लोगों ने अधिकांश समय बिस्तर में ही गुजारना उचित समझा। मौसम की मार से किसान सबसे ज्यादा परेशान हैं। बारिश के चलते विद्युत आपूर्ति व्यवस्था भी बदहाल रही।

 

दो पक्षों के बीच हुई मारपीट का वीडियो हुआ वायरल

श्रीनारद मीडिया, सिसवन,  सिवान(बिहार):
हसनपुरा प्रखंड के एम एच थाना क्षेत्र के सेमरी गाव में हुई दो पक्षों के बीच हुई मारपीट का वीडियो हुआ वायरल। पुलिस जांच में जुटी। घटना एम एच नगर थाना क्षेत्र सेमरी गांव की बताई जा रही है।

 

आग्नेयास्त्रों के भौतिक सत्यापन का समय सीमा हुआ समाप्त

श्रीनारद मीडिया, सिसवन,  सिवान(बिहार):
रघुनाथपुर में आग्नेयास्त्रों के भौतिक सत्यापन का समय सीमा हुआ समाप्त। बताते चले कि रघुनाथपुर प्रखंड के विभिन्न पंचायत में लोग लाइसेंस पर आग्नेयास्त्र रखें है जिसका भौतिक सत्यापन होना था। वही भौतिक सत्यापन को लेकर आज जारी पत्र के अनुसार अंतिम तारीख थी जो की समाप्त हो गई।

यह भी पढ़े

पाँचवीं पीढ़ी के लड़ाकू विमान क्या हैं?

दांडी मार्च की वर्षगाँठ पर साबरमती आश्रम पुनर्विकास परियोजना का शिलान्यास

भारत के कई राज्यों के जगलों में आग क्यों लग रही है?

एस.आर.बोम्मई बनाम भारत संघ मामले के तीस वर्ष

Leave a Reply

error: Content is protected !!