Headlines

 सिसवन की खबरें :  चोरी की मोटरसाइकिल के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया 

सिसवन की खबरें :  चोरी की मोटरसाइकिल के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया

श्रीनारद मीडिया, सिसवन, सीवान (बिहार):

000
previous arrow
next arrow
000
000
previous arrow
next arrow

 

सीवान जिला के सिसवन थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए सिसवन थाना क्षेत्र के माझी रघुनाथपुर मुख्य सड़क पर पेट्रोल पंप के समीप वाहन चेकिंग के दौरान चोरी की एक बुलेट मोटरसाइकिल के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान आंदर थाना के छजवा गांव निवासी भानु प्रताप सिंह के रूप में हुई है। इस संबंध में सिसवन थाना अध्यक्ष टुनटुन कुमार ने जानकारी दी। पुलिस आगे की कार्रवाई के लिए मामले की जांच कर रही है।

 

पुलिस ने शराब पीने के आरोप में दो लोगों को किया गिरफ्तार

श्रीनारद मीडिया, सिसवन, सीवान (बिहार):

सिसवन।चैनपुर थाना पुलिस ने शराब पीने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में एमएच नगर थाना क्षेत्र के हसनपुरा निवासी उदय सिंह और मनोज नट शामिल हैं। थाना अध्यक्ष विजय रंजन कुमार ने बताया कि दोनों आरोपियों को आगे की कार्रवाई के लिए सिवान न्यायालय भेज दिया गया है। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों पर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

 

बाइक से गिरकर एक व्यक्ति घायल

श्रीनारद मीडिया, सिसवन, सीवान (बिहार):
सीवान जिला सिसवन थाना क्षेत्र के मांझी रघुनाथपुर मुख्य मार्ग पर भागर गांव के पास बाइक से गिरकर एक व्यक्ति घायल हो गए। घायल व्यक्ति गुठनी थाना क्षेत्र का स्थानीय निवासी मारकंडे पांडेय का पुत्र बृजेश कुमार पांडेय है। घायल का इलाज सिसवन रेफरल अस्पताल में कराया गया।

बाइक के धक्के से वृद्ध व्यक्ति घायल

श्रीनारद मीडिया, सिसवन, सीवान (बिहार):
सीवान जिला के सिसवन  थाना क्षेत्र के सरौत गांव के एक वृद्ध व्यक्ति बाइक के धक्के से घायल हो गये। घायल व्यक्ति स्थानीय निवासी लक्ष्मण प्रसाद का पुत्र 70 बर्षीय राम प्रकाश प्रसाद है। घायल का इलाज सिसवन रेफरल अस्पताल में कराया गया।

यह भी पढ़े

सिधवलिया की खबरें : सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मतदाता जागरूकता रैली का आयोजन

सुप्रीम कोर्ट ने करूर भगदड़ मामले की जांच केंद्रीय जांच ब्यूरो को सौंप दी है

मशरक की खबरें :  सारण जिला पश्चिमी भाजपा अध्यक्ष का निधन

करूर भगदड़ की CBI जांच होगी-सुप्रीम कोर्ट

बिहार चुनाव से पहले फंस गये लालू- तेजस्‍वी, बढ़ गई परेशानी 

डॉ. हरेंद्र सिंह को बिहार राज्य जूनियर रेडक्रॉस के प्रदेश समन्वयक बनाए जाने  पर हुए सम्‍मानित  

तितरा बंगरा में सड़क हादसे में मृत दो छात्रों के  परिजनाें से मिले  समाजसेवी इंजीनियर प्रमोद कुमार 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!