सिसवन की खबरें :  महाशिवरात्रि के अवसर पर भोजपुरी  गायन का आयोजन

सिसवन की खबरें :  महाशिवरात्रि के अवसर पर भोजपुरी  गायन का आयोजन

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया, सिसवन, सीवान (बिहार):

सीवान जिले  के सिसवन प्रखण्ड के ऐतिहासिक बाबा महेंद्र नाथ मन्दिर में मंगलवार की रात महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में हर साल की भांति इस साल भी द्विदलीय गायन प्रतियोगिता आयोजित की गई।

जिसमें स्थानीय कलाकार दिलीप साहनी तथा भीमलाल यादव व आकाश बाबा ने भगवान भोले नाथ व मां पार्वती के विवाह प्रसंग की सांगीतिक प्रस्तुति कर दर्शको को भाव विभोर कर दिया।

इससे पहले महम्मदपुर निवासी गुड्डू प्रसाद ब्याहुत नरेन्द्र पाण्डेय हरेंद्र सिंह व विधुत फ्रेंचाइजी संचालक देवप्रकाश सिंह उर्फ सोहन सिंह ने समारोह का विधिवत उद्घाटन किया तथा गायको को अंगवस्त्र से सम्मानित किया।

कार्यक्रम में शिव विवाह देखने के लिए बड़ी संख्या में दर्शक मौजूद थे। स्थानीय पत्रकार नितेश कुमार सिंह के संयोजकत्व में आयोजित द्विदलीय संगीत प्रतियोगिता में नीरज सिंह विवेक सिंह पिन्टू गुप्ता अनिल प्रसाद सोनु सोनी सन्तोष सोनी उमाअवतार साह महेश यादव आदि भी मौजूद रहे। संचालक रामशंकर उपाध्याय ने किया।

 

तीन दिवसीय मुफ्त चिकित्सा शिविर का हुआ आयोजन

श्रीनारद मीडिया, सिसवन, सीवान (बिहार):
सीवान जिले के सिसवन प्रखंड क्षेत्र के ऐतिहासिक बाबा महेंद्र नाथ धाम पर साहिब दरबार सेवा संस्थान द्वारा तीन दिवसीय मुफ्त चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें हजारों की संख्या में पहुंचे लोगों का ब्लड प्रेशर, शुगर इत्यादि रोगों की जांच की गई। वहीं आवश्यकता अनुसार कई लोगों के बीच में दवा का भी वितरण किया गया।

गौरतलब हो कि समय-समय पर साहिब दरबार सेवा संस्थान द्वारा लोगों को मदद पहुंचाने को लेकर कई ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है।

इस संदर्भ में साहिब दरबार सेवा संस्थान के संस्थापक देवेंद्र सिंह उर्फ बबुआ जी ने बताया कि मेडिकल सुविधाएं लोगों तक पहुंचाने को लेकर संस्था द्वारा कई कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं तथा बिहार सहित अन्य राज्यों में भी संस्था द्वारा ऐसे शिविरों का आयोजन होते रहता है।

यह भी पढ़े

रघुनाथपुर स्टेट बैंक से रुपया निकालकर पैदल घर जा रही महिला से रुपयों की हुई छिनतई

बिहार विधान परिषद चुनाव की घोषणा.

शायर ऐनुल बरौलवी का उर्दू शे’री मज्मूआ “हबीब” का उर्दू निदेशालय विभाग,बिहार सरकार द्वारा चयन.

यह हमारी मातृभूमि, हमारे घर वापस जाने का समय है–पायलट.

सभी प्रखंड कृषि कार्यालय परिसर में लगाएं जाएंगे पौधे- डीएओ

Leave a Reply

error: Content is protected !!