एयरपोर्ट पर अफगानिस्तान की महिला राजनयिक के पास से मिला तस्करी का 18.6 करोड़ का गोल्ड

एयरपोर्ट पर अफगानिस्तान की महिला राजनयिक के पास से मिला तस्करी का 18.6 करोड़ का गोल्ड

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया, सेंट्रल डेस्‍क:

राजस्व खुफिया निदेशालय ने दुबई से मुंबई एयरपोर्ट पहुँची अफगानिस्तान की महिला राजनयिक जाकिया वरदाक को सोने की तस्करी करते हुए पकड़ा है। महिला राजनयिक के पास से 25 किलो सोना बरामद हुआ है। तस्करी किए जा रहे सोने की कीमत 18.6 करोड़ रुपये आंकी गई है। डीआरआई के अधिकारियों को अफगानिस्तान की राजनयिक के मुंबई पहुंचने से पहले ही सोने की तस्करी की खुफिया जानकारी मिल गई थी।

ऐसे में डीआरआई ने अपने कई अधिकारियों को मुंबई एयरपोर्ट पर तैनात कर दिया। जैसे ही महिला राजनयिक मुंबई एयरपोर्ट पर उतरकर एयरपोर्ट से बाहर निकल रहीं थी, तभी डीआरआई के अधिकारियों ने महिला राजनयिक और उनके बेटे को रोका।

डीआरआई अधिकारियों ने राजनयिक से पूछा कि क्या उनके पास कोई ऐसा सामान तो नहीं है, जिस पर कस्टम ड्यूटी लगती हो? तो राजनयिक ने ऐसा कोई भी सामान अपने पास होने से इनकार कर दिया। मगर चेकिंग में यह सोना मिला। महिला राजनयिक जाकिया वरदाक को गिरफ्तार नहीं किया गया है।

यह भी पढ़े

ईरान से सत्रह भारतीय हुए रिहा

संदेश@पार्टियों के चुनाव चिन्हों की तर्ज पर मिठाई बन रही है

30 लाख के लिए गर्लफ्रेंड का क़त्ल कर लाश को यमुना नदी में फेंका.. पुलिस ने प्रेमी और उसके दोस्त को किया गिरफ्तार

भारत की रुचिका कम्बोज ने पाकिस्तान को UNGA में दिया करारा जवाब!

Leave a Reply

error: Content is protected !!