Headlines

सिधवलिया की खबरें : वैश्य अधिकार यात्रा  सिधवलिया पहुंची

सिधवलिया की खबरें : वैश्य अधिकार यात्रा  सिधवलिया पहुंची

श्रीनारद मीडिया, सिधवलिया, गोपालगंज (बिहार):

वैश्य अधिकार यात्रा पश्चिम चंपारण के भितिहरवा से शुभारंभ होकर सोमवार की शाम सिधवलिया पहुंची। हिंदुस्तान इंकलाब पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिरुद्ध गुप्ता के नेतृत्व में सिधवलिया के मधेशिया कॉम्प्लेक्स में बैठक आयोजित की गई।

बैठक में 9 जुलाई को पटना के गर्दनीबाग में एक दिवसीय धरना में भाग लेने का आह्वान किया गया।

अनिरुद्ध गुप्ता ने कहा कि यह यात्रा वैश्य समाज की विभिन्न मांगों को लेकर निकाली गई है। उनकी प्रमुख मांगें हैं:
वैश्य आयोग का गठन किया जाए,कंसार एवं मिष्ठान कल्याण बोर्ड का गठन हो,वैश्य समाज की सुरक्षा हेतु विशेष प्रकोष्ठ बनाया जाए,वैश्य युवाओं एवं उद्यमियों को कम ब्याज दर पर ऋण उपलब्ध कराया जाए तथा
राजनीति में उचित भागीदारी दी जाए l

उन्होंने बताया कि यह यात्रा जुलाई में पटना में समाप्त होगी।

इस मौके पर वैश्य समाज के अध्यक्ष राजेंद्र गुप्ता, प्रभुनाथ गुप्ता, राजीव रंजन कुशवाहा, बाबासाहेब साह, नितेश कुमार, पप्पू साह, पशुपति गुप्ता सहित अन्य लोगों ने धरना में भाग लेने का आह्वान किया l

 

 

7.740 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ एक गिरफ्तार

श्रीनारद मीडिया, सिधवलिया, गोपालगंज (बिहार):

उत्पाद थाना की टीम ने महम्मदपुर थाना क्षेत्र के देवकुली गांव में छापेमारी कर अंग्रेजी शराब बरामद की है।

 

उत्पाद विभाग को गुप्त सूचना मिली थी कि देवकुली कोठी निवासी विगन साह के घर में शराब छिपाकर रखी गई है। सूचना के आधार पर टीम ने छापेमारी की।

छापेमारी के दौरान घर से 7.740 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद हुई। पुलिस ने शराब को जब्त कर लिया है। वहीं, टीम ने आरोपी विगन साह को गिरफ्तार कर न्यायालय में भेज दिया l

 

यह भी पढ़ें

जीना फाउंडेशन एक भारत की 55वीं वर्षगांठ पर छह साहित्यकारों का सम्मान

अमनौर के हुस्सेपुर पंचायत में जन सहयोग शिविर का आयोजन

रघुनाथपुर : सीओ  प्रत्यक्ष कुमार की हुई विदाई

सारण जिला प्रशासन की पहल: बुनियादी विद्यालय रामपुर नूरनगर में बाल विवाह एवं बाल सुरक्षा पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

मशरक के जजौली, दुरगौली और नगर पंचायत में सहयोग शिविर आयोजित

 NIA की  टीम ने मशरक में किया छापेमारी , युवक से घंटों पूछताछ; मोबाइल-लैपटॉप जब्त

रमेश सहनी के बाद अब 8 और आरोपी गिरफ्तार, पुलिस पर हमले के मामले में तेज हुई कार्रवाई

धोखाधड़ी और लूट मामले का वांछित आरोपी गिरफ्तार, कई मामलों का है रिकॉर्ड

रघुनाथपुर : कड़सर मोड पर खड़ी मोटरसाइकिल को अज्ञात लोगों ने किया चकनाचूर

उत्कृष्ट कार्य करने वाले ग्रामीण डाक सेवकों को किया गया सम्‍मानित

रघुनाथपुर : मुकेश कुमार सीओ का पदभार ग्रहण किए 

अंचल क्लर्क 50 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार

दारौंदा में बंद पड़े दो घरों में चोरी, पुलिस जांच में जुटी 

आज से शुरू होगी प्रारंभिक विद्यालयों में प्रथम त्रैमासिक परीक्षा, कक्षा 1-2 के बच्चों का होगा मौखिक मूल्यांकन

बगौरा पंचायत के वार्ड-9 में पीसीसी सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ, ग्रामीणों को मिलेगी बेहतर आवागमन की सुविधा

Leave a Reply

error: Content is protected !!