*सारनाथ में बुद्ध पूर्णिमा को हुई विशेष पूजा, सीमित संख्या में शामिल हुए अनुयायी*

*सारनाथ में बुद्ध पूर्णिमा को हुई विशेष पूजा, सीमित संख्या में शामिल हुए अनुयायी*

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow

*श्रीनारद मीडिया / सुनील मिश्रा वाराणसी यूपी*

*वाराणसी* / बुद्ध पूर्णिमा का पर्व हर्षोउल्लास के साथ कोविड गाइडलाइन के अनुरूप मनाया जा रहा है। इसी क्रम में भगवान् बुद्ध की प्रथम उपदेश स्थली सारनाथ में स्थित मूलगंध कुटी विहार मंदिर में विशेष पूजा का आयोजन किया गया। इस विशेष पूजा में सीमित सदस्यों ने शामिल होकर विश्व कल्याण और शान्ति कायम होने के साथ ही साथ कोरोना महामारी के नाश के लिए प्रार्थना की। बुद्ध पूर्णिमा के दिन हर वर्ष लाखों श्रद्धालु मूलगंध कुटी विहार में दर्शन कर भगवान बुद्ध के संदेशों को आत्मसात करते हैं। साल 2020 के कोरोना काल के बाद 2021 में भी कोरोना की सेकेण्ड वेव को देखते हुए मंदिरों में आम दर्शन पूरी तरह प्रतिबंधित है। ऐसे में बुद्ध पूर्णिमा पर सीमित सदस्यों ने कोरोना लाकडाउन के नियमों के अनुपालन में भगवान बुद्ध की प्रतिमा के दर्शन किये। इस मौके पर मंदिर पहुंचे भक्तों का कहना था कि भगवान बुद्ध ने सारे विश्व को शांति का पाठ पढ़ाया साथ ही साथ उन्होंने अनेक अवसरों पर विश्व कल्याण के लिए किए गए कार्यों से आम जनमानस को लाभ पहुंचाने का भी कार्य किया। आज संपूर्ण विश्व कोरोना महामारी के दंश को झेल रहा है। निश्चित रूप से भारत इस बीमारी से निजात पाकर विश्व गुरु का अपना लक्ष्य हासिल करेगा और इस बीमारी को मात देगा।

Leave a Reply

error: Content is protected !!