नाई को पंडित जी का चोटी काटना पड़ा महंगा,केस हुआ दर्ज.

नाई को पंडित जी का चोटी काटना पड़ा महंगा,केस हुआ दर्ज.

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया सेंट्रल डेस्क

उत्तराखंड के देहरादून में बाल कटाने गए पंडितजी की चोटी भी कट गई। इससे नाराज होकर उन्होंने नाई के खिलाफ पुलिस थाने में FIR दर्ज करा दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

देहरादून के नवादा इलाके में रहने वाले पंडित शिवानंद कोटनाला रविवार को भावेश सैलून में बाल कटाने गए थे। यहां उन्होंने अपने बालों में कलर भी करवाया और घर लौट आए। करीब 1 घंटे बाद जब वे नहाने के लिए गए तो उन्हें अपनी चोटी कटने का पता चला।

बहस के बाद कराई FIR
पंडित शिवानंद कोटनाला को जैसे ही अपनी चोटी कटने का पता चला। वे वापस भावेश सैलून पर पहुंचे। यहां सैलून संचालक और पंडितजी के बीच विवाद शुरू हो गया। विवाद बढ़ा तो संचालक ने शिवानंद से माफी मांगी, लेकिन उन्होंने उसे माफ करने से मना कर दिया। दोनों के बीच काफी देर तक बहस होती रही। इसके बाद शिवानंद नेहरू कॉलोनी थाना पहुंचे और सैलून संचालक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।

कलर सूखने के बाद पता चला
नेहरू कॉलोनी थाने में दर्ज शिकायत के मुताबिक पंडित शिवानंद कोटनाला बाल कटाकर घर पहुंचे। उन्होंने 1 घंटे तक सिर पर लगे कलर को सुखाया। इसके बाद नहाते समय जब उन्होंने सिर पर हाथ फेरा तो उन्हें चोटी गायब मिली। इसके बाद वे सीधे सैलून पहुंचे और बाद में शिकायत लेकर थाने पहुंच गए।

पुलिस ने कई धाराएं लगाईं
नेहरू कॉलोनी थानाध्यक्ष राकेश गुसाई ने भास्कर को बताया कि पंडित शिवानंद कोटनाला ने सैलून संचालक भावेश के खिलाफ धार्मिक भावनाएं आहत करने का मामला दर्ज कराया है। इसके साथ जान से मारने की धमकी देने, मारपीट करने और गाली देने की धाराएं भी जोड़ी गई हैं। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

नैनीताल में भी सामने आया था ऐसा केस
इससे पहले 24 नवंबर 2020 को उत्तराखंड के नैनीताल में भी इस तरह का मामला सामने आया था। यहां 21 साल के बार्बर इफ्तेकार को 56 साल के विश्व हिंदू परिषद के नेता विषंबर दत्त पलादिया की चोटी काटने के मामले में जेल भेज दिया गया था। पुलिस ने आरोपी पर धार्मिक भावनाएं भड़काने का मामला दर्ज किया था।

Leave a Reply

error: Content is protected !!