भगवान विष्णु के छठे अवतार भगवान परशुराम का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया

भगवान विष्णु के छठे अवतार भगवान परशुराम का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow

भक्ति शक्ति एवं विद्वता के शाश्वत प्रतीक है भगवान परशुराम: राजेश

श्रीनारद मीडिया, प्रकाश चन्द्र द्विवेदी, बलिया (उत्तर प्रदेश)

अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर भगवान विष्णु के छठे अवतार भगवान परशुराम का जन्मोत्सव धूमधाम से श्री परशुराम मंदिर राजगुरु धाम रतसर पर मनाया गया। ब्राह्मण स्वयंसेवक संघ के तत्वाधान में आयोजित भगवान का जन्मोत्सव कार्यक्रम बहुत ही भव्य एवं धूमधाम से मनाया गया। सुबह से ही मंदिर में भक्तों का ताता लगा रहा।

इस अवसर पर पंडित गणेश पांडे मंजुल के सौजन्य से बनारस से आए हुए विद्वान ब्राह्मणों के द्वारा सुंदरकांड का पाठ एवं वैदिक तरीके से भगवान का पूजन किया गया। उपस्थित विप्र बंधुओं एवं भक्तों के द्वारा भगवान का पूजन हवन एवं आरती का कार्यक्रम किया गया। इस अवसर पर भव्य भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें हजारों भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ब्राह्मण स्वयंसेवक संघ के प्रदेश महासचिव राजेश कुमार मिश्र ने कहा कि भगवान विष्णु के छठे अवतार श्री परशुराम ने पृथ्वी पर शस्त्र एवं शास्त्र दोनों की महिमा स्थापित की। भगवान परशुराम ही त्रेता और द्वापर दोनों युगों में मौजूद रहे और आज भी पृथ्वी पर चिरंजीव होकर अपना आशीर्वाद बनाए हुए हैं। भगवान परशुराम भक्ति शक्ति एवं विद्वता के शाश्वत प्रतीक हैं उन्होंने पृथ्वी पर न्याय एवं धर्म की स्थापना की।

वरिष्ठ पत्रकार मंदिर के संस्थापक गणेश पांडे मंजुल ने भगवान के व्यक्तित्व एवं कृतित्व से भक्तों को एवं विप्र बंधुओं को परिचित कराया। जन्मोत्सव कार्यक्रम को संबोधित करते हुए आचार्य भरत पांडे ने परशुराम सूक्त का वाचन करते हुए भगवान श्री परशुराम के महिमा पर प्रकाश डालने का काम किया।

जन्मोत्सव कार्यक्रम को गोपाल पांडे, अवधेश पांडे, ओमप्रकाश पांडे, करूनेश पांडेय, रत्नाकर दुबे, सत्येंद्र पांडे, दयाशंकर तिवारी, सरोज दुबे, विष्णु कुमार मिश्र, दुर्गेश उपाध्यय, गोविन्द उपाधाय्य, बाला जी पांडेय, शीला त्रिपाठी, पंकज पाठक, राम जी चौबे आदि ने संबोधित किया। इस अवसर पर हजारों विप्र बंधु उपस्थित रहे।

 

यह भी पढ़े

सिसवन की खबरें : धरती पर अताताइयों के नाश करने के लिए भगवान परशुराम का हुआ था अवतार

सीमेंट कारोबारी हत्‍याकांड का एक आरोपी गिरफ्तार, गोली चलाने वाला अब भी फरार

सारण में छापे जा रहे थे नकली नोट, पुलिस ने किया भंडाफोड़; चार जालसाज गिरफ्तार

समस्तीपुर में बदमाशों ने रिटायर्ड प्रोफेसर के बेटे को सरेआम मारी गोली, दुकानदार भी गंभीर रूप से जख्मी

 

 

Leave a Reply

error: Content is protected !!