पति की हरकत से रो पड़ी दुल्हन, चीखपुकार सुन पहुंचे ससुरालीजन.

पति की हरकत से रो पड़ी दुल्हन, चीखपुकार सुन पहुंचे ससुरालीजन.

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow

पति से विवाद में चल गई गोली

श्रीनारद मीडिया सेंट्रल डेस्क

जनपद में मंगलपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में दिन में शादी की रस्म अदा की गई और काजी ने दूल्हा-दुल्हन को निकाह कबूल करवाया। हंसी-खुशी दुल्हन के साथ दूल्हा और बरात की विदाई हुई लेकिन सुबह होते ही दुल्हन ने घरवालों को फोन पर रो रोकर सुहागरात पर पति की हरकत बताई तो सभी अवाक रह गए। दुल्हन के घरवालों की शिकायत पर पुलिस भी आ गई और दूल्हे को हिरासत में लिया। इसके बाद काफी देर दोनों पक्षों में बातचीत के बाद समझौता हो गया।

मंगलपुर के एक गांव में रहने वाली युवती का पास के गांव में रहने वाले युवक से सोमवार को निकाह हुआ था। सुबह दरवाजे बरात पहुंची तो दुल्हन के घरवालों ने स्वागत करते हुए बरातियों को लजीज व्यंजन परोसे। दोपहर में बरात निकली और काजी ने दूल्हा और दुल्हन को निकाह कबूल करवाया। निकाह की रस्में पूरी होने के बाद घरवालों ने दुल्हन की विदाई दूल्हे और बरात के साथ की।

फोन पर खूब रोयी दुल्हन : हंसी-खुशी दुल्हन को लेकर दूल्हा घर पहुंचा तो हंसी-ठिठोली का भी दौर चला। शाम तक नई नवेली दुल्हन को देखने वाले रिश्तेदारों और पड़ोसियेां का तांता लगा रहा। सुहागरात को लेकर दोस्त दूल्हे से माजक भी करते रहे। रात होने पर रिश्तेदारों ने दुल्हन के कमरे में दूल्हे को सुहागरात में भेज दिया। मंगलवार की सुबह घरवालों ने ससुराल में पहले दिन बेटी का हाल लेने के लिए फोन किया तो वो फूट फूट कर रोने लगी। उसने घरवालों को सुहागरात पर प

दुल्हन ने बताई ये बात : दरअसल विदाई के बाद दुल्हन को कमरे में भेजा गया, जहां दुल्हन सो गई। कुछ देर बाद जब दूल्हा कमरे में पहुंचा तो दुल्हन को सोते देखकर नाराज हो गया। उसने दुल्हन को उठाने की कोशिश की लेकिन उसकी नींद नहीं खुली। दुल्हन ने फोन पर पिता को बताया कि सो जाने से नाराज पति ने उसे बेल्ट से पीटना शुरू कर दिया और उसे बहुत मारा। उसकी चीखपुकार सुनकर ससुरालीजन कमरे में आ गए और पति से बेल्ट छीनकर उसे बचाया।

पिता ने बुलाई पुलिस : घटना की जानकारी पर बेटी के ससुराल पहुंचे पिता ने पुलिस बुला ली। पुलिस जानकारी के बाद आरोपित दूल्हे को पकड़कर थाने ले गई। यहां पर दोनों पक्षों में बातचीत के बाद समझौता हो गया। थाना प्रभारी मंगलपुर एसके मिश्र ने बताया कि शिकायत पर युवक को लाया गया था लेकिन दोनों पक्ष ने समझौता होने पर कार्रवाई से इन्कार कर दिया।

पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव शेरपुर कलां में बहनोई के घर आई महिला से पति द्वारा बच्चों को ले जाने की कोशिश करने पर गोली चल गई। गोली लगने से महिला का चचेरा देवर घायल हो गया। आनन फानन में बच्चों को लेकर पति भाग गया। पुलिस ने तीन आरोपितों को पकड़ लिया। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मझोला से दो किमी. दूर भिंडारा रोड पर रहने वाले प्रदीप सिंह ने सात साल पहले खटीमा निवासी अफसाना से विवाह किया था। महिला के तीन साल और पांच साल के दो बच्चे हैं। चार दिन पहले पति से विवाद के बाद अफसाना शेरपुरकलां निवासी अपने बहनोई जकरुद्दीन उर्फ मियां के घर बच्चों को लेकर आ गई।

इसकी जानकारी पर पति प्रदीप सिंह अपने दो चचेरे भाइयों के साथ बुधवार की रात लगभग साढ़े 11 बजे जकरूद्दीन के घर पहुंच गया और पत्नी को साथ चलने की बात कहने लगा। पत्नी ने बड़ी बहन के आने के बाद साथ चलने के बात कहीं। इस पर प्रदीप दोनों बच्चों को लेकर जाने लगा।

महिला ने बच्चों को रोकने की कोशिश की जिस पर प्रदीप सिंह ने तमंचा निकाल लिया। छीना झपटी के दौरान तमंचे से फायर हुआ जो प्रदीप के साथ आए उसके चचेरे भाई अभिजीत के पैर में लगा। इससे युवक घायल हो गया। गोली चलने से खलबली मच गई।

प्रदीप बच्चों और घायल को गाड़ी में बैठा कर भाग निकला। मामले की सूचना पर इंस्पेक्टर कोतवाली अशोक पाल और पुलिस क्षेत्राधिकारी वीरेंद्र विक्रम रात में ही मौके पर पहुंच कर पड़ताल की।

सीओ ने बताया कि परिवारिक विवाद में महिला अपने बहनोई के घर आ गई थी। बच्चों को ले जाने के दौरान गोली चलने से युवक घायल हुआ है। रात में ही तीन को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। घायल का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है।

Leave a Reply

error: Content is protected !!