किसानों के बिना राष्ट्र का विकास संभव नहीं- सरस

किसानों के बिना राष्ट्र का विकास संभव नहीं- सरस श्री नारद मीडिया हथुआ(गोपालगंज): किसी भी राष्ट्र निर्माण में किसानों की भागीदारी सरोपरी होती है। इनकी भागीदारी से ही देश का समृद्ध शाली विकास संभव होता है। किसान अपनी जीवटता से खेतों में दिन रात मेहनत कर अन्न उपाजते है जिसका पूरा देश ऋणी रहता है। ऐसे में राष्ट्रीय निर्माण में किसानों का अहम योगदान होता है। उक्त बातें हथुआ ई किसान भवन कार्यालय में बिहार दिवस पर आयोजित सम्मान समारोह में प्रखंड कृषि पदाधिकारी विनय कुमार सरस ने अपने संबोधन में कहा। सरस ने कहा कि अभी समय है किसानों को जलवायु परिवर्तन के आधार पर खेती करने का। इन्होंने कर्मियों को जल जीवन हरियाली, जल संचय सहित कृषि के नए आयामों के बारे में जानकारी साझा किया। बिहार दिवस पर आयोजित सम्मान समारोह सह किसान कार्यशाला का उद्घाटन दीप प्रज्जवलित कर प्रखंड कृषि पदाधिकारी, आत्मा के अध्यक्ष रेखा कुमारी, लोहिया स्वच्छता अभियान के समन्वयक वीरेंद्र कुमार ने संयुक्त रूप से किया। इसके बाद कार्यशाला में कर्मियों के कृषि के नई तकनीक की जानकारी दी गई। जिससे किसान समृद्धशाली राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान दे सके। इस अवसर पर आत्मा के अध्यक्ष रेखा कुमारी ने कहा कि नई तकनीक से खेती करके ही हम राष्ट्रीय पटल पर अपनी उपस्थिति दर्ज करवा सकते है। इसमें विभाग के सबसे निचले पायदान पर कार्य कर रहे किसान सलाहकारों की महत्वपूर्ण भूमिका है। ये किसानों से सीधे जुड़कर तकनीकी युक्त खेती करवा सकेंगे। ऐसे में इनको प्रोत्साहित करना विभाग का धर्म बनता है। कार्यक्रम में बिहार दिवस के अवसर पर पर्यावरण क्षेत्र में कार्य कर रहे पर्यावरणविद् डॉ सत्य प्रकाश को ब्रांड एंबेसडर नामित करते हुए सम्मानित किया गया। इसके बाद प्रखंड समन्वयक कौसर इमाम, रूपेश कुमार, कमलेश सिंह, आशुतोष बैठा, ओम प्रकाश यादव, राहुल कुमार, मनोज शर्मा, जाकिर अहमद सहित सभी कर्मियों को उत्कृष्ट सेवा का सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया। 12 वर्षों के बाद किसान सलाहकारों को प्रखंड कार्यालय द्वारा प्रोत्साहित करते हुए सम्मानित किया गया। सम्मान पाते हुए सभी कर्मियों की आंखें भर आईं। इस मौके पर अश्वनी कुमार उर्फ पप्पू, रत्नाकर राय, पिंटू कुमार, सुबोध कुमार सहित सभी अधिकारी व कर्मी आदि थे।

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow

Leave a Reply

error: Content is protected !!