शादी के दिन अकेली रह गई थी युवती, चार दिन बाद सामने आई चौकाने वाली बात

शादी के दिन अकेली रह गई थी युवती, चार दिन बाद सामने आई चौकाने वाली बात

श्रीनारद मीडिया,स्टेट डेस्क

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow

भोजपुर जिले के बड़हरा क्षेत्र में एक परिवार के साथ बड़ी वारदात हो गई। दरअसल, 19 फरवरी की रात यह पूरा परिवार किसी स्‍वजन के घर शादी में शामिल होने गया था। घर पर एक अकेली लड़की को छोड़ दिया था। शादी से लौटने के बाद परिवार को जो बात चली, उसे सुनते ही सभी के होश उड़ गए। वारदात के कई दिन बाद इसकी शिकायत पुलिस से की गई। पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज करते हुए तत्‍काल एक युवक को गिरफ्तार भी किया है।

यह घटना बड़हरा थाना क्षेत्र की है।  इसे लेकर पीडि़ता के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। जिसके आधार पर पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। पीडि़ता का मेडिकल सदर अस्पताल में कराया गया।  पुलिस 164 के  तहत बयान भी दर्ज करवा रही है। मिली जानकारी के अनुसार, घटना की रात लड़की के स्वजन शादी में भाग लेने दूसरी जगह गए हुए थे। घर पर कोई नहीं था। इस दौरान आरोपित चहारदीवार फांद प्रवेश कर गया।

इसके बाद किशोरी को अकेला पाकर दुष्कर्म किए जाने का आरोप है। इधर, घर वालों के आने के  बाद बुधवार को थाने में शिकायत दर्ज कराई गई। जिसके बाद पुलिस ने  आरोपित युवक विकास  कुमार को बुधवार की देर रात्रि में गिरफ्तार कर लिया। जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाने को लेकर किशोरी के बयान पर पास्को एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।

 

Leave a Reply

error: Content is protected !!