लड़के से मिलने स्वीडन से मुंबई चली आई लड़की

लड़के से मिलने स्वीडन से मुंबई चली आई लड़की

श्रीनारद मीडिया, सेंट्रल डेस्‍क:

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow

एक कहावत है कि कि प्यार अंधा होता है और कई बार ऐसी घटनाएं सामने आती हैं जो इस कहावत को चरितार्थ कर देती हैं। हाल ही में एक ऐसा मामला सामने आया जिसमें एक 16 साल की स्वीडिश लड़की की सोशल मीडिया पर 19 साल के लड़के से मुलाकात हुई। वह लड़के के दोस्ती के बाद उससे मिलने के लिए मुंबई तक आ गई। लेकिन यहां कुछ ऐसा हो गया कि उस लड़की को पुलिस ने वापस भेज दिया।

दरअसल, यह सब तब हुआ जब कुछ दिन पहले स्वीडन की यह लड़की टूरिस्ट वीजा पर मुंबई पहुंच गई। ‘टाइम्स ऑफ इंडिया’ की एक रिपोर्ट के मुताबिक, 16 साल की इस लड़की का संपर्क सोशल मीडिया के जरिए मुंबई के रहने वाले 19 वर्षीय एक युवक से शुरू हुआ और कुछ ही समय बाद लड़की ने बिना अपने घर बताए वहां से निकल लिया और सीधे मुंबई पहुंच गई।

लड़की के माता-पिता ने वहां स्वीडन के पुलिस स्टेशन में 27 नवंबर को रिपोर्ट दर्ज कराई और यह शक जताया कि हो सकता हो कि वह इंडिया गई है। वहां की पुलिस ने इंटरपोल के जरिए भारत से संपर्क किया। मुंबई की क्राइम ब्रांच को इंटरपोल के जरिए चार दिसंबर को एक येलो नोटिस मिला और इसी के आधार पर जांच शुरू हुई और लड़की का पता चल गया और फिर पुलिस ने युवक का भी पता लगा लिया।

 

रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस से युवक ने बताया कि लड़की को उसने एक कैंप में रखा हुआ है क्योकि लड़के का परिवार इसके लिए राजी नहीं हुआ था। इसके बाद पुलिस ने लड़की को अपनी कस्टडी में लेकर लड़की के माता-पिता को मुंबई बुलाया। कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद लड़की को उसके माता-पिता को सौंप दिया गया।

बताया जा रहा है कि लड़की से युवक के बारे में पूछताछ भी की गई उसने युवक के खिलाफ कुछ नहीं कहा। लड़की ने कहा कि वह अपनी मर्जी से लड़के से मिलने आई है। पुलिस ने युवक के खिलाफ कोई केस नहीं दर्ज किया है। फिलहाल लड़की अपने परिजनों के साटन स्वीडन वापस लौट गई है।

अगला लेख

यह भी पढ़े

आमलेट जले हुए की शिकायत की तो दुकानदार ने गर्म तवे से मारा

स्कूल के प्रिंसिपल और 3 शिक्षकों ने किया गैंगरेप, महिला टीचर बना रही थीं वीडियो

UP के सबसे अमीर सांसद मलूक नागर की संपत्ति जब्त 53 करोड़ रुपये का कर्ज न चुकाने पर SBI ने लिया ऐक्शन

हाईकोर्ट ने पत्नी से रेप के आरोपी पति को नहीं दी जमानत

रेप करने वाले से ही युवती करना चाहती है शादी ? सब हैरान

हाथ-पांव बांधकर  गैंगरेप कर बनाई वीडियो    

पटना में  शादी से लौट रहे नवनिर्वाचित मुखिया और ASI को गोलियों से भूना

दुष्‍कर्म का आरोप‍ी न‍िर्वस्‍त्र पकड़ा गया, बेहोशी का नाटक कर हो गया फरार

Leave a Reply

error: Content is protected !!