मां कामाख्या देवी के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का जत्था सीवान से रवाना

मां कामाख्या देवी के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का जत्था सीवान से रवाना

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow

धार्मिक गतिविधियों से शरीर से सकारात्मक उर्जा का होता है संचार

श्री माता वैष्णो देवी दर्शन समिति के तत्वावधान में आज करेंगे माता रानी का दर्शन

श्रीनारद मीडिया,सीवान(बिहार ):

मां कामाख्या देवी के दर्शन के लिए श्रीमाता वैष्णो देवी दर्शन समिति के तत्वावधान में श्रद्धालुओं का जत्था मंगलवार की रात सीवान से असम राज्य के कामाख्या के लिए रवाना हो गया। श्रद्धालुओं के जत्थे को सीवान स्टेशन पर समिति के संरक्षक सह समाजसेवी विकास कुमार सिंह जीशु तथा आरपीएफ के इंस्पेक्टर अजय कुमार सिंह ने झंडी दिखाकर रवाना किया। इन दोनों ने टीम में शामिल सभी सदस्यों को शुभकामनाएं दी तथा समाज कल्याण के लिए माता रानी से आशीर्वाद मांगने का अनुरोध किया। श्री सिंह ने कहा कि इस समिति के तत्वावधान में देश के विभिन्न राज्यों में विभिन्न देवी-देवताओं के मंदिरों में पूजा अर्चना कर आने के लिए यात्रा कराया जाता है, जो सराहनीय कदम है। उन्होंने कहा कि जीवन में धार्मिक ज्ञान का होना आवश्यक है। धार्मिक ज्ञान के बिना जीवन अधूरा है। उन्होंने कहा कि बिना धार्मिक ज्ञान के जीवन अधूरा है। उन्होंने कहा कि धार्मिक गतिविधियों के माध्यम से जीवन में सफल बना जा सकता है। उन्होंने कहा कि धार्मिक गतिविधियों से जुड़ने से शरीर में नकारात्मक ऊर्जा नष्ट हो जाती है और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। जब शरीर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा तो हमेशा लोग अच्छे सोच के साथ अच्छे कर्मों में शामिल होंगे। इससे घर -परिवार, समाज और देश की उन्नति संभव होगी। उन्होंने कहा कि धार्मिक गतिविधियों तथा देवी देवताओं के आशीर्वाद से भक्तों की मनोकामनाएं पूरी होती है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अध्यात्म से जुड़ना चाहिए। टीम में शामिल श्रद्धालु गुरुवार की सुबह माता रानी के दर्शन करेंगे स्टेशन पर जत्था रवाना होने के दौरान श्रद्धालुओं ने जयकारे लगाए। इस मौके पर समिति के संयोजक मिथिलेश कुमार सिंह, संरक्षक अरविंद कुमार पांडेय, अध्यक्ष डॉक्टर केपी सिंह ने कहा कि धार्मिक यात्राओं में शामिल होने तथा अन्य लोगों को इस यात्रा से जोड़ने से शांति की अनुभूति होती है उन्होंने कहा कि समिति का उद्देश्य है कि अधिक से अधिक लोगों को धार्मिक यात्राओं से जोड़ा जाए। यात्रा में डॉ. जेपी यादव, अभिषेक सोलंकी, अभिषेक आर्यन, प्रेम कुमार सिंह, महाराणा प्रताप सिंह, प्रशांत अस्थाना, मुन्ना कुमार सिंह, अमरनाथ शर्मा, राजीव कुमार मिंटू, नवीन कुमार मुन्ना सा अनूप कुमार डॉ अनिरुद्ध शर्मा सुनीता सिंह रंजना सिंह ज्योति सिंह, आदित्य राज ,रोशनी, अमरावती देवी, जय किशन साह, टुन्नू सिंह आदि शामिल है।

 

यह भी पढ़े 

झारखण्ड में ‘डायन’ की शंका से पांच लोगों की हत्या, 5 साल का एक बच्चा भी शामिल.

पुलिस द्वारा व्यवसायी पुत्र के साथ दुर्व्यवहार करने से  व्यवसायी दुकान बंद कर सड़क पर उतरे

Raghunathpur: लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान अंतर्गत योग्य लाभार्थियों को शिविर के माध्यम से दी गई प्रोत्साहन राशि

सीवान सहित बिहार के कई जेलों में छापेमारी,कई संदिग्ध सामान बरामद.

बिहार के छपरा में वार्ड सदस्य की गोली मारकर हत्या, गुस्साई भीड़ ने पुलिस जीप फूंकी.

पटना में बदमाशों ने मां को गोली मारी,क्यों?

उत्तरप्रदेश के बुलंदशहर में पत्नी और दो बेटियों की हथौड़े से कूचकर मार डाला,क्यों?

Leave a Reply

error: Content is protected !!