Breaking

तीन बच्चों की मां को नाबालिग से हुआ प्यार,शादी करने पहुंची बिहार.

तीन बच्चों की मां को नाबालिग से हुआ प्यार,शादी करने पहुंची बिहार.

डीजे बजाने को लेकर दो पक्षों में जमकर चली गोलियां.

श्रीनारद मीडिया सेंट्रल डेस्क

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow

कहते हैं प्यार अंधा होता है। जब कोई प्यार में डूबा होता है तो उसे समाज के रस्म-रिवाज, मर्यादा कुछ नजर नहीं आती है। वो हर बंधन को तोड़कर अपने प्यार की बाहों में रहने के सपने संजोता रहता है। इसके लिए वो अपने परिवार को भी छोड़ने से परहेज नहीं करता। ऐसे ही कुछ हुआ बिहार के बिहारशरीफ जिले में। जहां टिकटॉक के जरिए एक किशोर से तीन बच्चों की मां को प्यार हो गया।

दरअसल, मिस कॉल और टिकटॉक से मुंबई की अधेड़ महिला की पहचान नाबालिग किशोर से हुई। इसके बाद वो अपने परिवार को छोड़ बिहारशरीफ पहुंच गई। वहीं जब किशोर के परिजनों को इसकी भनक लगी तो वे हैरान रह गए। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को थाने लेकर आ गई। महिला को देखकर लोग हैरान हो गए।

जानकारी के अनुसार, महिला और किशोर के बीच लगभग चार महीने से बातचीत चल रही थी। दोनों टिकटॉक और व्हाट्सएप पर चैट कर रहे थे। हालांकि इस दौरान महिला को ये नहीं पता था कि उसका प्रेमी नाबालिग है। महिला ने बातचीत के जरिए किशोर से उसका पता ले लिया। कुछ दिन पहले किसी बात को लेकर दोनों के बीच झगड़ा हो गया। इसके बाद किशोर ने उससे बात करना बंद कर दिया। फिर क्या था अपने प्रेमी को मनाने के लिए महिला उसके घर पहुंच गई।

वापस घर लौटी महिला
जब मोहल्लेवासी और परिवार को इस मामले का पता चला तो वे आश्चर्यचकित रह गए। महिला के पति की मौत हो चुकी है और उसके तीन बच्चे हैं। सदर डीएसपी डॉ. शिब्ली नोमानी ने बताया कि मुंबई से महिला के परिवार को बुलाकर दोनों को समझा गया। इसके बाद महिला वापस लौट गई। हालांकि वो पहले नाबालिग से शादी करने की जिद पर अड़ी थी। आखिरकार समझाने के बाद वो मानी।

बक्सर के नगर थाना क्षेत्र के मुसाफिरगंज में दो पक्षों के बीच हुई अंधाधुंध गोलीबारी चलाई गईं। पुलिस ने दो व्यक्तियों को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है। इस मामले में दोनों पक्षों की तरफ से घटना को लेकर प्राथमिकी दर्ज कराई गई है, जिसके बाद पुलिस ने दोनों पक्ष से एक-एक व्यक्ति को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है।

मामले की जानकारी देते हुए नगर थानाध्यक्ष रंजीत कुमार ने कहा कि गोलीबारी की सूचना मिलने पर तुरंत कार्रवाई करते हुए पुलिस धटनास्थल पर पहुंची। उस समय वहां लोगों की काफी भीड़ लगी हुई थी। पूछताछ में पता चला है कि दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर गोली चलाने का आरोप लगाया है।

दोनों पक्षों में होली के दिन डीजे बजाने के लेकर विवाद हुआ था। तब मुहल्लेवासियों और जन प्रतिनिधियों ने मिलकर उन्हें शांत करवा दिया था। इसी बात को लेकर दोनों बुधवार को दोबारा झगड़ा करने लगे। इस बार दोनों पूरी तैयारी के साथ आमने-सामने आए थे। इस दौरान दोनों की तरफ से लगभग 40 इकट्ठा हुए थे।

स्थानीय लोगों की मानें तो लगभग दस राउंड से ज्यादा फायरिंग की गई थी। घटना की सूचना मिलने पर तुरंत पुलिस पहुंची और दोनों पक्षों से एक-एक व्यक्ति को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया। थानाध्यक्ष ने कहा कि कानून व्यवस्था में बाधा डालने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।

इसे भी पढ़े…

 

Leave a Reply

error: Content is protected !!