मशरक थाना परिसर में लगा सीओ और थानाध्यक्ष का जनता दरबार.

मशरक थाना परिसर में लगा सीओ और थानाध्यक्ष का जनता दरबार.

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया विक्की बाबा,मशरक,सारण

मशरक थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों में मामूली आपसी विवाद के साथ ही भूमि विवाद से संबंधित मामलों के निष्पादन के लिए मशरक सीओ ललित कुमार सिंह व थानाध्यक्ष राजेश कुमार,दारोगा उमा शंकर राम की मौजूदगी में शनिवार को जनता दरबार का आयोजन किया गया। दाखिल परिवाद की सुनवाई सीओ व थानाध्यक्ष ने संयुक्त रूप से किया।

6 नये मामलों में जहां संबंधित दूसरे पक्ष को नोटिस जारी कर अपना पक्ष रखने के अगली सुनवाई में बुलाया गया। वहीं पूर्व में दाखिल 5 परिवाद में दोनों पक्षों की बात सुनने के साथ ही भूमि विवाद के मामले में प्रस्तुत कागजात का अवलोकन किया गया। जिसमें दो मामलों का निष्पादन कर दिया गया। मौके पर सीओ ललित कुमार सिंह ने बताया कि जिलाधिकारी के आदेशानुसार जमीन विवाद के निपटारे को जनता दरबार का आयोजन किया गया जिसमें दो मामला का निष्पादन किया गया।

Leave a Reply

error: Content is protected !!