देर रात घर में घुसे मां के आशिक को बेटे ने देख लिया, इसके बाद…

देर रात घर में घुसे मां के आशिक को बेटे ने देख लिया, इसके बाद…

श्रीनारद मीडिया,रोहित मिश्रा,स्टेट डेस्क
हमलोगों की नजर से प्रतिदिन सैकड़ों घटनाएं गुजरती हैं। इनमें से अधिकांश का तो कुछ ही क्षणों के बाद ख्याल तक नहीं रहता है, लेकिन एकाध ऐसी होती हैं जो हैरत में डाल देती हैं। मधुबनी के हरलाखी में कुछ ऐसा ही देखने में आया। यहां एक महिला ने देर रात अपने अधेड़ प्रेमी को घर में बुलाया। वह चुपके से महिला के कमरे में दाखिल हो गया। इस बीच खटर-पटर की आवाज सुनकर महिला के एक बेटे की नींद खुल गई। उसने कमरे में झांक कर देखा तो मां के कमरे में कोई अधेड़ था। उसने शोर मचाना शुरू कर दिया। घर के सभी लोग जग गए। आसपास के ग्रामीण भी इकट्ठा हो गए। इसके बाद तो उस अधेड़ को पकड़ कर हाथ-पैर बांध दिया गया और उसकी जो पिटाई शुरू हुई…मत पूछिए। जब तक बेहोश नहीं हो गया, पीटते रहे। बाद में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने इस आरोप में महिला के एक बेटे को गिरफ्तार कर लिया है जबकि महिला और उसका दूसरा बेटा फरार है।

जिले के हरलाखी थाना अंतर्गत एक गांव निवासी संतोष साह का उसी गांव की एक महिला के यहां आना-जाना था। महिला का पति दूसरे राज्य में नौकरी करता है। जिससे पूरा परिवार चलता है। इस बीच संतोष के उस महिला से अवैध संबंध हो गए। सबकुछ ठीक ही चल रहा था। शनिवार की देर रात महिला ने संतोष को घर बुलाया। वह चुपके से उसके कमरे में दाखिल हो गया। आहट से महिला के बेटे की नींद खुल गई। जब वह कमरे में झांका तो पाया कि उसकी मां के साथ कोई और है। फिर क्या था, शोर मचाना शुरू कर दिया। उसका दूसरा भाई भी जग गया। गांव के लोग जमा हो गए। इस बीच अधेड़ को पकड़ कर हाथ-पैर बांध दिया और बेतहाशा पीटना शुरू कर दिया। वहां जमा गांव के लोगों ने दोनों युवकों को मारपीट बंद कर बातचीत करने की सलाह दी, लेकिन दोनों के सिर पड़ तो जैसे खून ही सवार था। पीटते-पीटते अधेड़ को मौत के घाट ही उतार दिया। सुबह होकर जिसने भी इस घटना के बारे में सुना, वह खुद को हैरत में ही पाता। ऐसा भी हो सकता है , यह बात गांव के लोगाें ने सोची नहीं थी। कोई उस महिला को कोस रहा था तो कोई अधेड़ को।

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow

Leave a Reply

error: Content is protected !!