मृत युवक का शव पहुंचते ही घर में मचा कोहराम

मृत युवक का शव पहुंचते ही घर में मचा कोहराम

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया, सचिन पांडेय, मांझी, सारण (बिहार):

सारण जिले के  मांझी थाना क्षेत्र के महम्मदपुर गांव के रहने वाले एक युवक शव जैसे ही उसके घर पहुंचा पूरे घर में कोहराम मच गया।आपको बताते चलें कि महज आठ दिन पहले रोजगार की तलाश में महाराष्ट्र गए महमद पुर के एक वेल्डिंग कारीगर की क्रेन हादसे में मौत हो गई। मृतक मांझी थाना क्षेत्र के महम्मदपुर गांव निवासी स्व ओम प्रकाश पाण्डेय का 28 वर्षीय पुत्र सत्य प्रकाश पाण्डेय बताया जाता है।

घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मिली जानकारी के अनुसार मृतक सत्य प्रकाश पाण्डेय करीब एक सप्ताह पहले पटना से महाराष्ट्र के ठाणे जिले में हो रहे समृद्धि एक्सप्रेसवे निर्माण के लिए बतौर वेल्डिंग कारीगर के तौर पर काम करने गया था। इसी बीच मंगलवार को वह 15 अन्य मजदूरों के साथ क्रेन हादसे का शिकार गया और उसकी करें से दबकर दर्दनाक मौत हो गई। वहीं गुरुवार को युवक का शव उसके पैतृक गांव महम्मदपुर लाया गया।

इस घटना के बाद से पत्नी रीमा पाण्डेय का रो-रो कर बुरा हाल है। पत्नी की विलाप सुन सबकी आंखे नम हो गई। वही मृतक की मां ज्ञानती देवी की चीख पुकार से पूरा माहौल गमगीन बना हुआ है। मृतक के दो पुत्र है। गौरव कुमार तीन साल का है जबकि एक तीन माह का मासूम पुत्र है।

मृतक दो भाई में बड़ा था। जबकि छोटा भाई सोनू पाण्डेय गांव पर ही रहकर घर गृहस्ती के साथ पढ़ाई करता है। बताया जाता है कि मृतक सत्यप्रकाश के पिता की भी वर्षों पूर्व एक हादसे में मौत हो गई थी। आसपास के लोगो ने बताया कि जब से सत्यप्रकाश ने होश संभाला तब से वह परिवार की जिम्मेवारी सम्भाल रहा था।

यह भी पढ़े

सांसद के सौजन्य से सीएचसी मशरक को सौंपा गया दो व्हील चेयर

मशरक में कृषि वानिकी योजना के तहत लगा पौंधा बिक्री कैम्प

प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी मशरक के स्थानांतरण पर विदाई समारोह आयोजित

पटाखे फोड़कर एवं ढोल नगाड़े बजाकर बांटीं गई मिठाइयां, राष्ट्रीय हिन्दू दल ने मनाई खुशी

Leave a Reply

error: Content is protected !!