सांसद के सौजन्य से सीएचसी मशरक को सौंपा गया दो व्हील चेयर

सांसद के सौजन्य से सीएचसी मशरक को सौंपा गया दो व्हील चेयर

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया, विक्‍की बाबा, मशरक, सारण (बिहार):


मशरक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में महाराजगंज लोकसभा क्षेत्र के सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल के सौजन्य से दो व्हील चेयर को भाजपा मंडल अध्यक्ष बीरबल प्रसाद कुशवाहा ने प्रभारी डॉ संजय कुमार को सुपुर्द किया।

इस मौके पर मुख्य रूप से भाजपा जिला युवा मोर्चा मंत्री दुर्गेश कुमार गुप्ता, भाजपा मंडल अध्यक्ष बीरबल प्रसाद कुशवाहा, भाजपा नेता गौतम ओझा, नंदन बाबा , सुरेश सिंह, धर्मेंद्र सिंह समेत अन्य उपस्थित रहे।

मशरक भाजपा मंडल अध्यक्ष बीरबल प्रसाद कुशवाहा ने बताया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में विशेषकर गर्भवती महिलाओं, शारीरिक रूप से कमजोर रोगियों को स्वास्थ संबंधीत जांच के लिए लाने और ले जाने में असुविधा होती थी,वही सड़क दुघर्टना में घायलों को वाहन या एम्बुलेंस से उतारकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मशरक में भर्ती करने में परेशानी

होती थी उसी को लेकर व्हील चेयर के उपलब्ध हो जाने से जरूरतमंद रोगियों को सुविधा प्राप्त होगी। दुर्गेश कुमार गुप्ता ने बताया कि रोगियों की सुविधा के लिए सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल के सौजन्य से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मशरक को दो व्हीलचेयर प्रदान किया गया है।

Leave a Reply

error: Content is protected !!