कवियत्री श्वेता गजल की तीन पुस्तको का हुआ लोकार्पण

कवियत्री श्वेता गजल की तीन पुस्तको का हुआ लोकार्पण

श्रीनारद मीडिया, पटना (बिहार):

1001467106
1001467106
previous arrow
next arrow
1001467106
1001467106
previous arrow
next arrow


बिहार म्यूजियम और प्रायणिक की ओर से म्यूजियम के ओरिएंटेशन सभागार में चर्चित कवयित्री श्वेता गजल की पुस्तक का लोकार्पण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में श्वेता गजल की तीन पुस्तको का लोकार्पण हुआ। इनमें गजल संग्रह ख्वाहिशों के सैलाब, कविता संग्रह आहट और गद्य मेरी अभिव्यक्ति शामिल है।

 

इस पुस्तक का लोकार्पण साहित्यकार भगवती प्रसाद द्विवेदी ने किया। उन्होंने कहा कि श्वेता गजल के व्यक्तित्व और कृतित्व में मानवीय संवेदनशीलता है। यह श्वेता के गजल रचनाओं में दिखाई देता है। उनके काव्य संग्रह में अंतरात्मा की आवाज आलाप करती है। श्वेता की गजलें छोटी-छोटी टुकड़ों में बड़ी-बड़ी बातें कहने की क्षमता रखती है। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में प्रसिद्ध गजलकार अनिरुद्ध सिन्हा शामिल हुए।‌ उन्होंने कहा कि श्वेता गजल के विरासत की जमीन पर लहलता हुआ फसल है। वह गजल की कसौटी पर एकदम खरी उतरती है।

 

कार्यक्रम में अतिथियों का स्वागत श्वेता गजल और त्विशा ने पुष्पगुच्छ और अंग वस्त्र देकर किया। स्वागत भाषण ब्रजेंद्र कुमार सिन्हा ने दिया। वही चर्चित कवि शहंशाह आलम ने कहा कि कलात्मकता और निपुणता श्वेता की गजलों में दिखाई देती है। लेखिका भावना शेखर ने कहा कि श्वेता ने अपनी तीनों पुस्तक के साथ चमत्कारी की है। श्वेता के जीवन हमेशा स्याही से भरी रही है।

 

अध्यक्ष संबोधन में वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. जोहार शफियाबादी ने श्वेता के गजलों के लिए कहा कि छू लिया है किसी फनकार के हाथों ने इसे वरना पत्थर भी ताजमहल होता। कार्यक्रम में बिहार सरकार में मंत्री कृष्ण कुमार मंटू, सारण जिला परिषद अध्यक्ष प्रियंका सिंह, कवि आलोक धन्वा, साहित्यकार डॉ. अनीता राकेश समेत कई साहित्यकार एवं साहित्य प्रेमी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन पंकज कर्ण और धन्यवाद ज्ञापन कमल नयन श्रीवास्तव ने किया।

यह भी पढ़े

 

सूर्य मंदिर में विश्व के कल्याण हेतु सामूहिक प्रार्थना करते कोठिया नराव के गणमान्य विभूति

होम्योपैथी चिकित्सा से जटिल रोगों में नई आशा और संभावनाओं; डॉ अविनाश चंद्र

हत्यारों की गिरफ्तारी को लेकर ग्रामीणों ने सड़क जाम कर किया प्रदर्शन 

देसी शराब के साथ चार अभियुक्त गिरफ्तार ,दो स्कूटी जप्त

अल शाहीन पारामेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में बेहतर सुविधा प्रदान हेतु बैठक आयोजित

युवक शादी का झांसा देकर विवाहित गर्लफ्रेंड को बनाता रहा हवस का शिकार.. गर्भवती हुई तो साथ छोड़ा.. FIR दर्ज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!