तेजस्‍वी यादव के विधान सभा क्षेत्र में तीन लोगों की लगी गोली 

तेजस्‍वी यादव के विधान सभा क्षेत्र में तीन लोगों की लगी गोली

श्रीनारद मीडिया, सेंट्रल डेस्‍क:

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow

वैशाली जिले के राघोपुर थाना के फतेहपुर पंचायत में भूमि विवाद में दो पक्षों के बीच विवाद में गोली चली है। इस दौरान एक पक्ष के कामेश्वर सिंह, सोनू कुमार एवं विवेक कुमार को गोली लगी है। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के बाद डॉक्टर ने तीनों को गंभीर स्थिति में पीएमसीएच पटना रेफर कर दिया। आपको बता दें कि राघोपुर बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्‍वी यादव का निर्वाचन क्षेत्र है।

मिली जानकारी के अनुसार राघोपुर थाना क्षेत्र के फतेहपुर पंचायत में भूमि विवाद में दो पक्षों के बीच जमकर गोलीबारी हुई। घटना शनिवार की सुबह लगभग 8:30 बजे की है। इस घटना में तीन लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार फतेहपुर पंचायत के पारस सिंह एवं कामेश्वर सिंह डीलर के बीच भूमि विवाद को लेकर शनिवार की सुबह गोली चली। इस मामले में एक पक्ष के कामेश्वर सिंह, सोनू सिंह एवं विवेक कुमार को गोली लगी।

आनन-फानन में तीनों को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र राघोपुर, फतेहपुर भर्ती कराया गया। डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच पटना रेफर कर दिया। सोनू कुमार एवं कामेश्वर सिंह की स्थिति काफी नाजुक है। सोनू कुमार और कामेश्वर सिंह को पेट में गोली लगी है। वही विवेक कुमार को सर में गोली से खरोच है।

ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार पारस सिंह 10 धुर जमीन कामेश्वर सिंह के पाटीदार से केवाला लिए थे। उसी जमीन को जोतने को लेकर शनिवार की सुबह घर के नजदीक पारस सिंह एवं कामेश्वर सिंह के बीच गोली चली। इस मामले में कामेश्वर सिंह उनके पुत्र सोनू सिंह एवं सोनू सिंह के पुत्र विवेक कुमार को गोली लगी है। घटना के संबंध में विवेक कुमार ने बताया कि अचानक अमन कुमार, पारस सिंह एवं नौलेश सिंह आकर गोली मार दिया उनके साथ अज्ञात लगभग 5 की संख्या लाठी डंडे लिए में थे। घटना की जानकारी मिलते ही राघोपुर थाना अध्यक्ष अपने दल बल के साथ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र राघोपुर पहुंचे घायल से बयान लिए। राघोपुर थाना की पुलिस गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

यह भी पढ़े

बिहार में कोरोना वैक्‍सीन लगवाने पर फ्री में  मिलेगा पल्‍सर बाइक, एक्टिवा स्‍कूटी, स्‍मार्टफोन, एलईडी टीवी आदि ढेरों ईनाम

क्यों कायस्थ 24 घंटे के लिए नही करते कलम का उपयोग

 06 नवम्बर दिवस विशेष  –  युद्ध तथा सेना संघर्षों में पर्यावरण शोषण की रोकथाम हेतु अन्तर्राष्ट्रीय दिवस  

वृद्धाश्रम में निराश्रतजनो संग विश्वकर्मा महासभा ने बांटी दिवाली की खुशियां

नौगढ़ में घटित हादसे में मृतकों के परिजनों से मिले महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बंधाया ढांढस

प्रधानाचार्य कृष्ण मोहन मिश्र के अवतरण दिवस पर कोलेस्ट्रोल जांच शिविर का आयोजन

मन में दीये सी जगमग वह भेंट.

Leave a Reply

error: Content is protected !!