आज का ताकतवर देश अमेरिका भी कभी ब्रिटेन का गुलाम हुआ करता था,कैसे?

आज का ताकतवर देश अमेरिका भी कभी ब्रिटेन का गुलाम हुआ करता था,कैसे?

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow

श्रीनारद मीडिया सेंट्रल डेस्क

 4th of July: ब्रिटेन ने दुनिया के करीब 80 देशों और आइलैंड पर शासन किया। ब्रिटिश साम्राज्य की विशालता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि दुनिया के करीब 26% इलाके इसके अधीन थे। इसमें अमेरिका देश भी शामिल था।

दुनिया का सबसे ताकतवर देश जिसके पास सबसे ज्‍यादा हथियार हैं, वो भी ब्रिटिश का गुलाम रहा है। 4 जुलाई, 1776 को अमेरिका ने ब्रिटिश साम्राज्‍य से आजाद होने का ऐलान किया था। इसी के साथ संयुक्‍त राज्‍य अमेरिका की स्थापना हुई थी। इस बार अमेरिका 247वां स्‍वतंत्रता दिवस मना रहा है।

जब कोलंबस की एक गलती से अमेरिका पर हुआ था कब्जा

माना जाता है कि क्रिस्टोफर कोलंबस जब भारत आने के लिए यूरोप से निकले थे तो वह गलती से अमेरिका पहुंच गए थे। कोलंबस ने अपने लोगों को नए द्वीप के बारे में बताया तो कई देशों के बीच अमेरिका के कब्जे को लेकर लड़ाई हुई, लेकिन ब्रिटिश लोग सबसे ज्यादा तदाद में उस आइलैंड पर पहुंचे और अमेरिका पर कब्जा कर लिया। भारत की तरह अमेरिका पर भी ब्रिटिश ने अंग्रेजों पर अत्याचार किए। इससे ब्रिटिश ऑफिसर्स और अमेरिकियों के बीच टकराव पैदा होने लगा।

अमेरिका में ब्रिटेन की 13 कॉलोनियां थीं। 2 जुलाई 1776 में अमेरिका की जनता ने 12 कॉलोनियों से अपनी आजादी का ऐलान कर दिया था। 4 जुलाई, 1776 को 13 कॉलोनियों के प्रतिनिधियों द्वारा स्वतंत्रता की घोषणा की गई। बता दें, स्वतंत्रता की घोषणा का मसौदा थॉमस जेफरसन द्वारा साथी समिति के सदस्यों जॉन एडम्स, बेंजामिन फ्रैंकलिन, रोजर शर्मन और विलियम लिविंगस्टन के परामर्श से तैयार किया गया था।

इतिहास

  • अप्रैल 1775 में क्रांतिकारी युद्ध छिड़ा। न्यू इंग्लैंड में लोग अपनी स्वतंत्रता के लिए लड़ने लगे और उन्हें कट्टरपंथी माना जाने लगा। 7 जून को फिलाडेल्फिया में कॉन्टिनेंटल कांग्रेस की बैठक पेंसिल्वेनिया स्टेट हाउस में हुई। वर्जीनिया के प्रतिनिधि रिचर्ड हेनरी ली ने उपनिवेशों की स्वतंत्रता के लिए एक प्रस्ताव पेश किया।
  • 2 जुलाई को कांग्रेस ने गुप्त रूप से ग्रेट ब्रिटेन से स्वतंत्रता के लिए मतदान किया और स्वतंत्रता की घोषणा के लिए 4 जुलाई, 1776 को मंजूरी दे दी गई।
  • 2 अगस्त, 1776 को प्रतिनिधियों ने स्वतंत्रता घोषणा पर हस्ताक्षर करना शुरू किया।
  • 1870 में स्वतंत्रता दिवस संघीय कर्मचारियों के लिए अनपेड लीव (unpaid leave) था, लेकिन 1941 में यह पेड लीव (paid leave) घोषित किया गया।

ऐसे मनाया गया पहला जश्न

  • 4 जुलाई, 1977 को पेंसिलवेनिया के फिलाडेल्फिया में पहली बार देश का स्‍वतंत्रता दिवस मनाया गया।
  • अमेरिका के इस पहले जश्न में 13 गनशॉट्स फायर किए गए थे और आतिशबाजी की शुरुआत भी इसी दिन से हुई थी।
  • 1801 में व्हाइट हाउस ने 4 जुलाई को आधिकारिक तौर पर स्‍वतंत्रता दिवस घोषित किया था।

अमेरिका की राजधानी ऐसे बनी

अमेरिका की आजादी की लड़ाई लड़ने वाले जनरल जॉर्ज वॉशिंगटन को अमेरिका का पहला राष्ट्रपति बनाया गया। इन्हीं के नाम पर अमेरिका की राजधानी का नाम वॉशिंगटन डीसी रखा गया। अमेरिका की राजधानी ‘वॉशिंगटन डीसी’ के नाम के पीछे भी एक बहुत बड़ा इतिहास है। आपने अक्सर अपने आप से सवाल किया होगा कि आखिर इसमें DC शब्द का क्या मतलब है? दरअसल, वॉशिंगटन का नाम अमेरिका के पहले राष्ट्रपति रह चुके जॉर्ज वॉशिंगटन (George Washington) के नाम पर रखा गया। इसमें DC का मतलब- District of Columbia है।

बता दें कोलंबिया नाम संयुक्त राज्य अमेरिका की महिला राष्ट्रीय पहचान है। यह अमेरिका और नई दुनिया पर लागू एक ऐतिहासिक नाम भी है। अब जब आप अमेरिका की राजधानी के बारे में किसी से जिक्र करेंगे तो आप ये आसानी से बता पाएंगे की वॉशिंगटन डीसी का नाम देश के पहले राष्ट्रपति जॉर्ज वॉशिंगटन के साथ-साथ अमेरिका की महिला राष्ट्रीय पहचान कोलंबिया के साथ भी रखा गया है।

बर्फ़ से ढँका था अमेरिका 

प्लाइस्टोसिन हिमयुग (जो क़रीब 10,000  साल पहले समाप्त हुआ) के दौरान यूरोप और नॉर्थ अमेरिका का अधिकांश हिस्सा बर्फ़ की चादरों से ढँका हुआ था। इन बर्फ़ की चादरों के अंदर दबे पानी से समुद्र का स्तर कम हुआ। इससे लोग आर्कटिक से अलास्का तक एशिया से पुल पर जा सके। लेकिन, पिछले हिमनद चक्र के चरम के दौरान दक्षिण में अमेरिका में उनका मार्ग चौड़ी बर्फ की चादर से अवरुद्ध हो गया था।

अमेरिका में मानव सभ्यता की शुरुआत 

अब तक वैज्ञानिकों का मानना था कि जब यह बर्फ पिघलनी शुरू हुई (16,500 साल पहले) थी उस वक्त मनुष्य केवल दक्षिण में अमेरिका की यात्रा करते थे। लेकिन, शोधकर्ताओं ने मनुष्यों के पैरों के निशान का पता लगाया है जिससे संकेत मिलता है कि इंसानों ने हजारों साल पहले उत्तरी अमेरिका महाद्वीप पर पैर रखा था।

30 हजार साल पहले अमेरिका पहुंचे थे इंसान

यह खोज अमेरिका में अन्य पुरातात्विक स्थलों के बारे में अटकलों को फिर से बल दे सकती है। उनमें से एक मेक्सिको में चिकिहुइते गुफा है। पुरातत्वविदों ने हाल में दावा किया था कि इस गुफा के साक्ष्य से पता चलता है कि सफेद रेत पर मिले निशान के लगभग 7,000 साल पहले यानि इंसानों ने लगभग 30,000 साल पहले अमेरिका में अपनी मौजूदगी बना ली थी।

अमेरिका उपनिवेशिक काल 

कोलंबस ने स्पेन जाकर बताया की उसने भारत की खोज कर ली है। यह ख़बर पूरे यूरोप में फ़ैल गई। अमेरिगो वेस्पूची ने यह बताया कि कोलंबस ने जिन भू- भागों को खोजा था वह भारत नहीं बल्कि नए प्रदेश हैं। अमेरिका का नामकरण अमेरिगो के नाम के आधार पर ही रखा गया। आज इन्हें नार्थ अमेरिका और साउथ अमेरिका कहते हैं।

कई यूरोपीय देश इन अमेरिकी महाद्वीपों को अपना उपनिवेश बनाना चाहते थे। इनमें ब्रिटेन, स्पेन और फ्रांस सबसे आगे थे। ब्रिटिश लोगों ने अपनी अलग- अलग 13 कालोनियां बसा लीं थी। यह कलोनियाँ ब्रिटिश झंडे के नीचे रहकर अपना शासन चलाती हैं। 13 कालोनियों के यूरोपीय लोगों का अमेरिकी मूल निवासियों के साथ समय- समय पर टकराव भी हुआ। यह कालोनियां 1607 से 1733 के बीच बसी थीं।

आज़ादी की घोषणा 

13 कालोनियों के निवासी (अमेरिका के पूर्वी क्षेत्र में बसी) ब्रिटिश सरकार की नीतियों से नाखुश थे। उन्होनें 4 जुलाई 1776 को अमेरिका को स्वतंत्र राज्य घोषित कर दिया। इसे संयुक्त राज्य (यूनिटेड स्टेट्स) नाम दिया गया।

लम्बे युद्ध के बाद, फ्रांस और इंग्लैंड की सरकार द्वारा इन 13 कलोनियों को एक अलग देश की मान्यता दी गई। इस तरह आज के सबसे शक्तिशाली राष्ट्र संयुक्त राज्य अमेरिका का जन्म हुआ। संयुक्त राज्य अमेरिका का संविधान 1788 ईसवी में लागू हुआ और जॉर्ज वाशिंगटन इसके पहले राष्ट्रपति बने।

Leave a Reply

error: Content is protected !!