एकमा सीएचसी में फाइलेरिया उन्मूलन अभियान को लेकर अंगनबाड़ी सेविका, जीविका दीदी, फसिलिटेटर व आशा कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण संपन्न
श्रीनारद मीडिया, के के सिंंह सेंगर, एकमा, सारण (बिहार):

राष्ट्रीय फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम (एमडीए-आईडीए) के तहत रविवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र एकमा के सभागार में स्वास्थ्य कर्मियों का बैचवार प्रशिक्षण शुरू किया गया। इस प्रशिक्षण में अंगनबाड़ी सेविका, जीविका दीदी, आशा फैसिलिटेटर व आशा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान सरकार के निर्देशानुसार घर–घर जाकर दवा खिलाने की प्रक्रिया, दवा की सही मात्रा, सावधानियां व रिपोर्टिंग व्यवस्था के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। बताया गया कि एकमा प्रखंड के लिए इस अभियान हेतु 116 डीए टीम का गठन किया गया है।
प्रशिक्षण में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. साजन कुमार, प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक वाहीद अख्तर, वीबीडी सुपरवाइजर सत्येन्द्र कुमार सिंह व सामुदायिक उत्प्रेरक द्वारा विस्तृत प्रशिक्षण दिया गया।
10 फरवरी से शुरू होगा अभियान, 14 दिन तक चलेगा कार्यक्रम:
बताया गया है कि एमडीए-आईडीए कार्यक्रम 10 फरवरी से एकमा नगर व प्रखंड में प्रारंभ होगा, जो लगातार 14 दिनों तक चलेगा।
11 फरवरी को बूथ डे, आएं व निःशुल्क दवा लें:
11 फरवरी को प्रखंड के सभी अंगनबाड़ी केंद्रों पर बूथ बनाकर दवा खिलाई जाएगी। इसके अतिरिक्त, 10 फरवरी को मेगा कैंप के तहत भी बूथ पर दवा दी जाएगी।
मुखिया व प्रतिनिधियों को भी विशेष प्रशिक्षण:
अभियान को सफल बनाने के लिए प्रखंड क्षेत्र के मुखिया व मुखिया प्रतिनिधि को भी इसके एक दिन पहले शनिवार को प्रशिक्षण दिया गया है, ताकि घर-घर दवा वितरण अभियान अधिक प्रभावी ढंग से चलाया जा सके।
यह भी पढ़े
काली माता मंदिर में मूर्ति स्थापना को लेकर निकाली गई भव्य शोभायात्रा, मूर्तियों को कराया शैय्याधीवास
केंद्रीय बजट 2026–27 विकसित भारत के संकल्प को देता है मजबूत आधार : रूडी
रघुनाथपुर बाजार के युवक की सीवान में ट्रेन की चपेट में आने से हुई मौत
रघुनाथपुर में बालिदानी जगदेव प्रसाद एवं सन्त रविदास की जयंती मनायी गयी

