कट्टा और कारतूस के साथ 2 बदमाश अरेस्ट:वैशाली पुलिस ने सराय थाना क्षेत्र से की कार्रवाई, मामला दर्ज
श्रीनारद मीडिया, स्टेट डेस्क:

वैशाली के सराय थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बुधवार को इनायतपुर प्रबोधी जाने वाली सड़क के पास छापेमारी कर दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से एक देशी कट्टा, एक जिंदा कारतूस और एक मोबाइल फोन बरामद किया।गिरफ्तार किए गए बदमाशों की पहचान सराय थाना क्षेत्र के इनायतपुर प्रबोधी गांव निवासी दशरथ महतो के पुत्र सोनू कुमार और राजेंद्र पासवान के पुत्र गोलू कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर गुरुवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
एसपी के निर्देश पर चलाया अभियान पुलिस अधीक्षक शुभांक मिश्रा ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि वैशाली पुलिस जिले में गंभीर अपराधों में शामिल अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार अभियान चला रही है। इसी क्रम में बुधवार रात सराय थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि टोल प्लाजा से सटे इनायतपुर प्रबोधी जाने वाली सड़क के किनारे कुछ युवक अवैध हथियार लेकर आपराधिक घटना को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे हैं डीएसपी-2 के नेतृत्व में टीम का गठन सूचना मिलते ही एसपी शुभांक मिश्रा के निर्देश पर डीएसपी-2 गोपाल मंडल के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया।
इस टीम में सराय थानाध्यक्ष संजीव कुमार और अन्य पुलिस बल शामिल थे। टीम ने मौके पर छापेमारी कर सोनू कुमार को हिरासत में लिया।पूछताछ में सोनू ने बताया कि उसने कुछ देर पहले गोलू कुमार को एक देशी कट्टा दिया था। सोनू की निशानदेही पर टीम ने इनायतपुर प्रबोधी गांव से गोलू को भी देशी कट्टे के साथ गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में सराय थाना कांड संख्या 263/26 दर्ज किया गया है।
यह भी पढ़ें
जमुई में साइबर ठगी का बड़ा खुलासा:पाकिस्तान नंबरों से आते थे QR कोड
गया जी: सिपाही भर्ती परीक्षा से पहले लॉज में चल रहा था सॉल्वर गैंग का सिंडिकेट
दो मोटरसाइकिल के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
मधेपुरा पुलिस का 24 घंटे का विशेष अभियान: 8 अभियुक्त गिरफ्तार
कैमूर के टॉप-10 कुख्यात अपराधी साहेब पासवान गिरफ्तार, फरार आरोपी मुन्ना पासी भी दबोचा गया
सीवान के तीन शातिर वाहन चोर गोरखपुर में गिरफ्तार, हुआ बड़ा खुलासा
25 जुलाई को श्री हरिशयनी एकादशी, चार महीने तक स्थगित रहेंगे मांगलिक कार्य
