बगहा में भाई के सामने बहन का हाथ-पैर बांधकर दो लोगों ने की छेड़खानी

बगहा में भाई के सामने बहन का हाथ-पैर बांधकर दो लोगों ने की छेड़खानी

श्रीनारद मीडिया, स्टेट डेस्क :

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow

 

बिहार के पश्चिम चम्पारण जिले के बगहा  में एक भाई सामने बहन का हाथ-पैर बांधकर छेड़खानी का मामला सामने आया है। भाई के विरोध करने पर दो लोगों ने उसके साथ भी मारपीट की। इस पूरे मामले में पुलिस अब प्राथमिकी दर्ज कर आरोपितों पर कार्रवाई में जुट गई है। बताते चलें कि नगर थाने के एक मोहल्ले की एक महिला के साथ दो लोगों ने उस समय छेडख़ानी की जब वह अपने भाई के साथ दियारे से वापस घर लौट रही है। महिला थाने में दर्ज प्राथमिकी में बताया गया है कि महिला अपने भाई  के साथ दियारे में गन्ना की रोपनी कराने गई थी। बीते 14 मार्च की शाम जब वह घर लौट रही थी तो रास्ते में पहले से घात लगाए रामायण यादव व विनोद यादव ने उसे पकड़ कर हाथ पैर बांध दिया। इसके बाद उसके साथ छेडख़ानी की गई। महिला के द्वारा हल्ला करने के बाद उसका भाई दौड़कर आया तो उसके साथ भी मारपीट की गई। जिसके बाद महिला व उसका भाई घर लौटे और दूसरे दिन महिला थाने पहुंच उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई। थानाध्यक्ष अमित कुमार पांडेय ने बताया कि पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर जांच कर रही है।

शादी की नीयत से सातवीं की छात्रा का अपहरण  

वहीं नगर थाने के एक गांव से शादी की नीयत से कक्षा सात की छात्रा का अपहरण कर लिया गया है। इस संबंध में छात्रा के स्वजनों ने महिला थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसमें गोलू कुशवाहा सहित तीन लोगों को नामजद किया गया है। दर्ज प्राथमिकी के अनुसार उक्त छात्रा से स्कूल जाने के क्रम में गोलू कुशवाहा मिलता रहा और मौके मिलने के साथ उक्त छात्रा को अपहरण बीते 14 मार्च की शाम कर लिया। जिसके बाद स्वजनों के द्वारा छात्रा की खोजबीन की गई तो जानकारी मिली कि उसे उक्त युवक लेकर फरार हो गया है। अपहरण मामले में युवक के साथ कृष्णा सहनी की पत्नी मुन्नी देवी व पंकज सहनी की पत्नी रूबी देवी का भी सहयोग है। मामले में महिला थाने के थानाध्यक्ष अमित कुमार पांडेय ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।

 

यह भी पढ़े 

पिता ने एक साल के बच्चे को जहर देकर मार डाला, पत्नी ने लगाया आरोप

दिल्ली:भाजपा सांसद के सरकारी आवास में फंदे से लटका मिला शव

पहले ही प्रयास में लहराया सफलता का परचम

Raghunathpur शहीद मैदान में सात दिवसीय संत सैनिक समागम 21 मार्च से 27 मार्च तक 

सिवान रेलवे स्टेशन का नाम देशरत्न डॉ राजेन्द्र प्रसाद के नाम पर रखा जाय  

कार्यपालक सहायकों  के हड़ताल से बाधित आरटीपीएस सेवा का एसडीओ ने किया निरीक्षण

चिकित्सक व शिक्षकों का सम्मान करने वाले खुद होते है सम्मनीत … डॉ महाचन्द्र

Raghunathput:प्रखण्ड मुख्यालय परिसर से बड़े अधिकारियों की मिलीभगत से माफियाओं द्वारा भवन के ईंट की लूटपाट जोरो पर

Leave a Reply

error: Content is protected !!