कोचिंग शिक्षक को ऑनलाइन पढ़ाने के दौरान छात्रा से हो गया प्यार, मंदिर में रचाई शादी, चारों ओर हो रही है चर्चा 

कोचिंग शिक्षक को ऑनलाइन पढ़ाने के दौरान छात्रा से हो गया

प्यार, मंदिर में रचाई शादी, चारों ओर हो रही है चर्चा

श्रीनारद मीडिया, सेंट्रल डेस्क

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow

बिहार के भागलपुर में ऐसा ही मामला सामने आया जहां कोचिंग शिक्षक को अपनी एक छात्रा से प्यार हो गया। कोरोना काल में स्कूल-कॉलेज बंद हैं ऐसे में ऑनलाइन क्लास के जरिए पढ़ाई हो रही है। भागलपुर में फिजिक्स की कोचिंग चलाने वाले रोहित भी ऑनलाइन क्लास लेते हैं। इसी दौरान उन्होंने अपनी क्लास में बांका की रहने वाली काजल को देखा। पढ़ाई के दौरान ही दोनों में प्यार हुआ और फिर बात शादी तक पहुंच गई। खास बात ये रही कि उनकी शादी बिना दहेज और बैंड-बाजा बारात के एक मंदिर में हुई।


रोहित, सुल्तानगंज प्रखंड के कटारा पंचायत में स्थित कुमारपुर गांव के रहने वाले गिरिनंद सिंह के बेटे हैं। वहीं काजल बांका जिले के शंभूगंज प्रखंड स्थित बिरौंधा निवासी संजय मंडल की बेटी हैं। बताया जा रहा कि रोहित की ऑनलाइन कोचिंग क्लास को काजल ने भी ज्वाइन किया। ‘ज़ूम ऐप’ और ‘व्हाट्सऐप’ पर ऑनलाइन क्लासेज होतीं। इसी दौरान रोहित-काजल में प्यार परवान चढ़ा तो उन्होंने मिलने का फैसला किया। फिर मामला शादी तक पहुंच गया।

 


रोहित और काजल की शादी सुल्तानगंज के कुमारपुर गांव में स्थित काली मंदिर में बीते 2 जून को हुई। रोहित ने बिना दहेज के शादी रचाकर एक ओर जहां समाज में मिशाल पेश की, वहीं दहेज लोभियों को भी इस विवाह के जरिए सख्त संदेश दिया है। बिना किसी खर्च और धूम-धड़ाके के हुई इस शादी की लोग जमकर तारीफ कर रहे हैं। इस बारे में काजल के परिजन बताते हैं कि काजल कुमारी ने जब इंटर की पढ़ाई पूरी की तो परिवार वाले उनकी शादी को लेकर चिंतित रहने लगे। ये चिंता शादी में लगने वाले दहेज को लेकर थी। लेकिन काजल हमेशा दहेज का विरोध करती थीं।

 


परिजनों के मुताबिक, घर में जब भी शादी की चर्चा होती तो काजल दहेज देने का नाम सुनकर ही भड़क जाती थीं। काजल के परिवार वालों की मानें तो काजल को ऐसे वर की तलाश थी जो बिना दहेज शादी करे। वो कहते हैं ना अगर आपकी कोशिश उम्दा हो तो निश्चित रूप से इसे पूरा करने में भगवान भी मदद करने अप्रत्यक्ष रूप से आ ही जाते हैं। वही काजल के साथ भी हुआ। पेशे से शिक्षक रोहित कुमार ने काजन के इस सपने को साकार करके दिखाया। यही नहीं रोहित के पिता गिरिनंद सिंह भी अपने बेटे के इस दहेज मुक्त शादी से काफी उत्साहित हैं। यही नहीं शादी के बाद नवविवाहित जोड़ों ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने के लिए विश्व पर्यावरण दिवस पर अपने घर में पौधा भी लगाया।

 


पूरे मामले में शंभूगंज के प्रखंड विकास अधिकारी  प्रभात रंजन ने बताया कि रोहित और काजल की शादी बिना दहेज के हुई है। हमें जैसे ही इस बारे में जानकारी मिली तो हमने नवदंपति से संपर्क किया और उनको बधाई दी। बीडीओ ने ये कहा कि हम इस शादी को लेकर मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत दुल्हन को दिए जाने वाले इनाम की भी सिफारिश करेंगे।

यह पढ़ें

लड़कियां सप्‍लाई करने वाले शख्‍स ने अपनी बहू को भी नहीं बख्‍शा, 80 हजार में बेचा

दूल्हे के बहनोई ने की ऐसी हरकत कि दुल्हन के लौटा दी बारात

पेट की चर्बी से है परेशान तो तुलसी-अजवाइन का काढ़ा दिलाएगा छुटकारा, आजमाने से पहले जान लें क्या है बनाने का सही तरीका

 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शाम 5 बजे देश को करेंगे संबोधित 

Leave a Reply

error: Content is protected !!