NCB ने एक हजार लोगों में से सिर्फ 8 को क्यों पकड़ा?

NCB ने एक हजार लोगों में से सिर्फ 8 को क्यों पकड़ा?

०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow
०१
WhatsApp Image 2023-11-05 at 19.07.46
PETS Holi 2024
previous arrow
next arrow

NCB की कार्रवाई पर उठे सवाल.

श्रीनारद मीडिया सेंट्रल डेस्क

शाहरुख खान के बेटे आर्यन की गिरफ्तारी के बाद चर्चा हो रही है कि क्या आर्यन को एक ट्रैप के तहत फंसाया गया। यह सवाल इसलिए उठ रहा है क्योंकि NCB ने जब क्रूज पर रेड मारी तो उस पर स्टाफ समेत तकरीबन 1000 से ज्यादा लोग सवार थे। NCB ने इस मामले में 8 लोगों को शनिवार रात को हिरासत में लिया था, जिसमें से सिर्फ 3 की गिरफ्तारी रविवार सुबह दिखाई गई। इनमें आर्यन, मुनमुन और अरबाज शामिल थे। बाकी 5 को देर शाम गिरफ्तार बताया गया।

आर्यन को लेकर एक नया खुलासा यह हुआ है कि वे इस पार्टी में शामिल नहीं होना चाहते थे, लेकिन एक करीबी दोस्त के दबाव बनाने पर वे यहां आए। क्रूज पर सवार अन्य लोगों को बिना मेडिकल कराए क्लीन चिट देने को लेकर NCB की कार्रवाई पर सवाल उठ गए हैं।

आर्यन के वकील सतीश मानशिंदे ने अदालत को बताया था कि उनके क्लाइंट को आयोजकों ने बुलाया था। उनके पास क्रूज का टिकट भी नहीं था। उनके पास कुछ भी बरामद नहीं हुआ। इसके अलावा उनके मोबाइल फोन की भी जांच की जा चुकी है। उसमें भी कुछ नहीं मिला। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि NCB ने जल्दबाजी में सिर्फ तीन लोगों को ही गिरफ्तार क्यों दिखाया।

क्या आर्यन के दोस्त ने दिया धोखा?
सूत्रों के मुताबिक यह भी जानकारी सामने आ रही है कि आर्यन क्रूज पर जाने वाले हैं, यह जानकारी उन्होंने अपने एक करीबी दोस्त को दी थी। माना जा रहा है कि इसी दोस्त की वजह से यह बात लीक हुई है। यह भी जानकारी मिली है कि आर्यन अपने पिता शाहरुख खान की फिल्म ‘पठान’ की शूटिंग में बिजी थे और इस पार्टी में शामिल नहीं होना चाहते थे, लेकिन उनके दोस्त ने जबरदस्ती दबाव बनाकर उन्हें यहां बुलाया था।

क्रूज पर 1000 से ज्यादा लोग सवार थे, लेकिन NCB को पुख्ता जानकारी थी कि शिप के एक हिस्से में रेव पार्टी हो रही है। यानी आर्यन के संपर्क में रहने वाले किसी व्यक्ति ने ही इस जानकारी को लीक किया था। NCB को पहले से पता था कि आर्यन और अरबाज मर्चेंट कहीं पार्टी कर रहे हैं।

आर्यन के नाम पर नहीं थी कोई बुकिंग
सूत्रों के मुताबिक, क्रूज पर आर्यन खान के नाम से कोई कमरा बुक नहीं किया गया था, लेकिन आयोजकों ने आर्यन और अरबाज मर्चेंट के लिए अलग-अलग कॉम्प्लिमेंट्री रूम बनाए थे। जब वे उस कमरे में जा रहे थे, तभी अचानक NCB के अधिकारी उनके सामने आ गए और अंदर जाने से रोक दिया।

दोनों की तलाशी ली गई तो आर्यन खान के पास कुछ नहीं मिला। अरबाज मर्चेंट के जूतों में चरस पाउडर मिला। इसके बाद आंखों के लेंस वाले एक बॉक्स से भी कुछ ड्रग्स बरामद हुई। माना जा रहा है कि यह आर्यन का ही लेंस था।

कुछ ड्रग्स तस्करों के संपर्क में थे आर्यन और अरबाज
उसके बाद NCB के अधिकारियों ने दोनों के मोबाइल जब्त कर लिए और जांच के दौरान कुछ चैट्स सामने आईं। इसमें दोनों हशीश लेने की बात कर रहे थे। इसके बाद NCB ने आर्यन का जवाब ऑन कैमरा रिकॉर्ड कर लिया है। इसमें उन्होंने यही कहानी एजेंसी के अधिकारियों को बताई है। सूत्रों के मुताबिक NCB को यह भी पता चला है कि आर्यन और अरबाज लगातार ड्रग तस्करों के संपर्क में थे।

आर्यन ने घर पर नहीं बताई थी पार्टी की बात
आर्यन ने घर पर ये नहीं बताया था कि वह नए लोगों के साथ पार्टी करने जा रहा है। इसलिए गिरफ्तार होने के बाद उसने सबसे पहले शाहरुख की मैनेजर को फोन किया था।

Leave a Reply

error: Content is protected !!